ब्रेकिंग

रेत माफिया के तालिबानी आतंक से दहशत, बलौदाबाजार से सामने आया मुखबिरी के शक पर युवक को खम्भे से बांध लाठी और बेल्ट से दनादन पीटने का वीडियो, शासन- प्रशासन की जमकर हो रही किरकिरी

Spread the love

बलौदाबाजार रेत की काली कमाई करने वाले खनिज माफिया अब गोली चला रहे खुलेआम गुंडागर्दी कर दहशत फैला रहे। माफिया के गुर्गों ने बलौदा में मुखबिरी का आरोप लगा एक युवक को तालिबानी शासन की तर्ज पर चौराहे पर खम्भे से बांध कर बेल्ट और लाठी से बेरहमिपूर्वक पीटकर गाव में दहशत फैलाने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा। समय रहते यदि इन माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई नही की गई तो बड़ी अनहोनी हो सकती है।

ये वायरल वीडियो 3 दिन पुराना गत 12 जून का बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाने के ग्राम खपरीडीह का बताया जा रहा। यहां खनिज माफियाओं ने 1 युवक पर मुखबिरी का आरोप लगा उसे चौक के एक भवन के खम्भे पर बांध बेरहमीपूर्वक 2 हमलावर उस पर दनादन बेल्ट और लाठी
बरसा रहे। वायरल वीडियो में इन माफियो को देखा जा सकता है, पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रेत माफियाओं का ये वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस की जमकर फजीहत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *