ब्रेकिंग

अहमदाबाद से दुखद खबर, एयर इंडिया का विमान क्रेश हो मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर क्वार्टर से टकराया, गुजरात के पूर्व सीएम समेत 230 पैसेंजर और 12 क्रू मेंबर थे सवार, घटनास्थल से जले और क्षतविक्षत शव मिले, डीएनए से हो सकेगी पहचान

0 हादसे में 15 डॉक्टर भी घायल

बिलासपुर। गुजरात के अहमदाबाद से बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली खबर से पूरे देश मे शोक की लहर है। यहां एअर इंडिया का प्लेन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरो की बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया । इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे। इस हादसे में 230 पैसेंजर , 12 क्रू मेंबर 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे। वही 15 डॉकटरौ के घायल होने और घटना स्थल से 100 मृतकों के शव मिलने की खबर है। ज्यादातर शव इनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव है ऐसा कहा जा रहा।


2 मिनट पहले ही भरी थी उड़ान

­ एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी और ठीक 2 मिनट बाद दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई। बताया जा रहा कि यह विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश होने के बाद डॉक्टर बिल्डिंग से टकराई है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार उठने लगा लोग दौडे भागे मौके पर पहुँचे तो आग की लपटें और धुंए का गुबार उठ रहा था, सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *