ब्रेकिंग

भाजपा महिला मोर्चा के जिला स्तरीय जनआक्रोश सम्मेलन में दिखा नाराज कार्यकर्ताओ का आक्रोश, मंच सजा नेत्रियां भी पहुँची पर कार्यकर्ता नदारद…कुर्सियां खाली… दे दिया बड़ा सन्देश ये नोई चोलबे…

Spread the love

बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला स्तरीय जन आक्रोश महिला सम्मेलन में आक्रोश के बजाय कुर्सियां ही खाली दिखी। संदेश साफ है कि उनमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन के मुद्दे के बजाय पार्टी के अंदरखाने में चल रही खींचतान और योग्यता को सम्मान न देने के खिलाफ ज्यादा आक्रोश है।


रविवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के मुद्दे पर बुलाए गए
जिला स्तरीय जन आक्रोश महिला सम्मेलन के इस संदेश ने
पार्टी संगठन की इस जमीनी हकीकत उजागर दिया। सम्मेलन के लिए मंच सजाया गया पदाधिकारी भी सजधजकर पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ताओं की गैरमौजूदगी ने पूरे आयोजन की हकीकत को बंया कर दिया। हाल के भीतर आधे से ज्यादा कुर्सियां खाली नजर आईं, कार्यक्रम में मेयर पूजा विधानी, स्नेह लता शर्मा, और विभा राव, गायत्री साहू सुमित व अन्य पदाधिकारी शामिल रही लेकिन महिला कार्यकर्ता नदारद रही।


सवाल यह उठ रहा कि क्या संगठन में अब कार्यकर्ता नही रहे सब के सब नेता पदाधिकारी हो गए, क्या ये मंच
केवल फोटो बाजी और सेल्फी के लिए सजाया गया था।
संबोधन के दौरान मेयर पूजा विधानी ने भी कम उपस्थिति पर हैरानी जताई।

कहा जा रहा कि चुनाव के समय कार्यकर्ताओ को पार्टी
की रीढ़ बताने वाले नेता पड़ पाने के बाद पल्टी मार देते है, अब उनसे नाराज कार्यकर्ता पल्टी मार उन्हें अपनी ताकत दिखा रहे है,,, जिसका असर अब जमीन पर दिखने लगा है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *