ब्रेकिंग

47 वे वर्ष पर गोड़पारा विशाल शिव मंदिर दुर्गोत्सव समिति कर रही न्यायधानी की महारानी के भव्य स्वागत की तैयारी, राजा विक्रमादित्य के सिंहासन बत्तीसी पर विराजेंगी माँ जगतजननी

Spread the love

बिलासपुर। गोड़पारा विशाल शिव मंदिर दुर्गोत्सव समिति अपने गौरवशाली 47 वे वर्ष पर न्यायधानी की महारानी के भव्य स्वागत की तैयारी कर रही है। मातारानी इस बार यहाँ राजा विक्रमादित्य के 32 पुतलियों वाले सिंहासन पर विराजमान होगी। जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी…

सके अलावा दूसरा आकर्षण 100 रुपये का दानपत्र रखा गया है जिसमे इलेक्ट्रिक स्कूटी, आलमारी, वाशिंग मशीन, सायकल समेत 333 पुरस्कार रखे गए है।
यह समिति शुरू से भोग भंडारे के लिए प्रसिद्ध है, जहा इस बार भी मेवे, मिष्ठान समेत नित्य नए भोग प्रसादी का वितरण किया जाएगा। समिति द्वारा रामकथा की झांकी भी सजाई जा रही है, श्रद्धालु यहां न्यायधानी में राजा विक्रमादित्य के सिंहासन में विराजित न्यायधानी की महारानी मा जगतजननी के दर्शन कर रामकथा की झांकी के भी दर्शन कर अपने जीवन को कृतार्थ करेंगे।

सौरभ, राजा मिश्रा, कोषाध्यक्ष विशाल शिव दुर्गोत्सव समिति
पुलकित अग्रवाल, रानू, अध्यक्ष विशाल शिव मंदिर दुर्गोत्सव समिति गोड़पारा बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *