
जांजगीर-चांपा,,, जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर खड़ी कार को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर देने की घटना सामने आई है। मामले में थाना पामगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रामकुमार कौशिक, निवासी रामनगर, पामगढ़ ने दिनांक 16 फरवरी 2025 को अपनी मारुति ऑल्टो 800 कार को घर के सामने, नहर पुल के ऊपर खड़ा कर ड्यूटी पर चले गए थे। अगले दिन सुबह 17 फरवरी को उन्हें सूचना मिली कि कार में आग लग चुकी है।
घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कार पूरी तरह जल चुकी है। कार के पास ही एक लीटर की प्लास्टिक बोतल, जिससे पेट्रोल की गंध आ रही थी, और माचिस भी बरामद की गई। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आगजनी की आशंका पर उन्होंने तत्काल थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर अपराध क्रमांक 69/25, धारा 326 (एफ) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
👮♂️ जांच में सामने आया आरोपी:
तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना पामगढ़ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की। *



