
बिलासपुर। नगर निगम के नोटिस की क्या और कितनी इज्जत है, आप भी जान लीजिए, न डर न भय भैया की जय की तर्ज पर वैध- अवैध का खेल चल रहा है। निगम प्रशासन ने पूजा मैचिंग सेंटर के पीछे शनिचरी में दुकान की छत और पीछे गली के बीच लेंटर डलवाकर कराये गए अवैध निर्माण को लेकर दो नोटिस जारी किया, पर निर्माणकर्ता ने इसका कोई जवाब तक नही दिया। अब निर्माण को अवैध बता पूजा मैचिंग सेंटर के संचालक को अंतिम नोटिस जारी कर निर्माण को हटाने और नही हटाने पर निगम अमले से कार्रवाई करा कार्रवाई में आये खर्च का बिल वसूल करने चेतावनी दी गई है।


निर्माणकर्ता व्यवसायी ने गली और पीछे चबूतरे के ऊपर लेंटर डलवा पक्का निर्माण करा दीवार को कैसे बेनर पोस्टर से पाट नीचे गली मे फॉल सीलिंग कराकर गली को ढक रखा है, आमजन और ग्राहकों के आनेजाने वाली गली पर लाइन से कपड़ा पहना मॉडल पुतले रखे है।
शिकायत पर ठीक बगल पंडित देवकीनन्दन औषधालय के जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्नर ने अमले को भेजकर निरीक्षण कराया और शिकायत सही पाए जाने पर निगम प्रशासन ने अवैध निर्माणकर्ता को 2 बार नोटिस भी भेजा पर व्यवसायी ने कोई जवाब ही नही दिया। जिसके बाद जोन कमिश्नर ने अवैध निर्माणकर्ता को फाइनल नोटिस भेजकर ये चेतावनी दी है।
दुकानो का मकड़जाल
इस संस्थान के संचालक ने शनिचरी की सकरी गली की ओर शटर लगवाकर जुते चप्पल और बैग वाले को किराए पर दे रखा है। जिससे लोगो को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
अनुभव सिंह जोन कमिश्नर जोन क्रमांक 5,देवकीनन्दन औषधालय नगर पालिक निगम बिलासपुर



