ब्रेकिंग

कोई समझा नही कोई जाना नही, पूर्व विधायक धमकी कांड का आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार, उठ रहे कई सवाल

Spread the love

बिलासपुर। पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय से 20 लाख रुपये फिरौती मांगने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से गिरफ़्तार कर लिया । पर आरोपी ने विधायक के परिचित की बेटी को अगवा करने उनकी की पत्नी के मोबाइल पर क्यो कॉल किया, समेत ऐसे कई सवाल है जो किसीबके पल्ले नही पड़ रहा।
सकरी आसमा सिटी निवासी पूर्व नगर विधायक शैलेष पाण्डेय, ने गत 25 जून को सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी के मोबाइल पर किसी ने काल कर गाली गलौज कर धमकाया तो उन्होंने पूर्व विधायक को मोबाइल थमा दिया, कालकर्ता ने 20 लाख रुपये देने और रकम न देने पर उनकी परिचित महिला की बेटी जो दिल्ली में अध्ययनरत है, को अगवा करने की धमकी दी ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मोबाइल नम्बर ट्रेस कराने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए, डीएसपी रोशन आहुजा और सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की टीम ने उत्तरप्रदेश में
वाराणसी व प्रयागराज पुलिस जीआरपी और आरपीएफ के सहयोग से प्रयागराज रेलवे स्टेशन से आरोपी को धरदबोचा
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में पूर्व विधायक की परिचित महिला की भतीजी के संपर्क में था, कुछ महीनों से उससे बातचीत बंद होने के कारण उसने यह अपराध किया है। इस कार्रवाई में सकरी पुलिस के साथ एसीसीयू टीम की भूमिका रही।
पकड़ा गया 30 वर्षीय आरोपी बच्चू झा उर्फ बबूवा पाण्डेय उर्फ बच्चा यादव, पिता – प्रीतनाथ झा, वार्ड क्रमांक 10, रहिका थाना, जिला मधुबनी (बिहार) का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *