
0 कहिस भूलिहा झन मत सरकार आत-जात रइथे आपला 62 साल नौकरी करना हे
0 का सरकार नई हे, मैं यहां के जम्प्रतिनिधि नो हव कौन से संविधान म ऐसे लिखे है बतावा

बिलासपुर। बिलाईगढ़ की कांग्रेस विधायक ने मुख्यातिथि कलेक्टर की मौजूदगी में स्कूल के प्राचार्य की खाट खडी कर दी। मामला सरसीवां स्कूल के शाला प्रवेश उत्सव और पौधरोपण कार्यक्रम के आमंत्रण का न्योता न देने का है। आक्रोशित विधायक कविता प्राण लहरे भरी सभा मे शेरनी की तरह दहाड़ते हुए प्राचार्य से पूछा कि आपको प्रोटोकॉल पता है कि नही, यदि है तो किस संविधान में लिखा है क्षेत्र के 3 लाख जनता के प्रतिनिधि का इस तरह अपमान कियां जाए, सरकारें आती जाती रहती है पर आपकी कुर्सी 62 साल के लिए है, याद रखियेगा।
उन्होंने छत्तीगढ़ी में अपनी बात रखते हुए कहा कि …
प्राचार्य महोदय मैं पूछना चाहत हव कि जब मोला बिलाईगढ़ विधानसभा के प्रथम नागरिक बनाये गए है, तो बार-बार अपमान काहे। नेवता मा कलेक्टर साहब मुख्यातिथि है ओखर नाव हे तव जनप्रतिधि के नाव कहे नई हे, कौन संविधान म लिखे है कि प्रोटोकॉल फॉलो नई करना है,
प्राचार्य महोदय आपसे पूछना चाहत हव कलेक्टर साहब भी मंच म है, मैं 1 विधायक हव क्षेत्र के जनता ह मोला विधायक अपन मुखिया बनाये है, का सरकार नई है का मैं इंहा के मुखिया नो हव। सरकार आथे-जाथे भूलिहा मत आपके कुर्सी 62 साल रइही, ये मोर नही मोर 3 लाख जनता के अपमान आय, बताव आपला प्रोटोकॉल पता हे के नही, कब तक मैं अइसन अपमान के सामना करत रहूँ, जब मैं पार्टी विशेष नई देखव त मोर साथ अइसन कब तक ऐसे होही, हर कार्यक्रम म आपत्ति हर कार्यक्रम म मोर निंदा करे जाथे, कांग्रेस होय के भाजपा सब घर लाइका हे, मैं महतारी बनके 3 लाख जनता ल अपन समझथव, यदि मोर सहजता सरलता दिखथे, मासूमियत दिखथे, फेर मोर जनता मोर क्षेत्र के काम काबर नई होवय, प्राचार्य महोदय आपला जवाब देहे ल परही मैं ऐ मेर बैठके सुनना चाहथव आप बतावव।
ये बिलाईगढ़ की वही चर्चित विधायक कविता प्राण लहरे है, जो ईसाई समाज के कार्यक्रम में पप्पा जी की कृपा से जीतकर आने की बात कहकर मंच पर पादरी के दण्डवत होने और हाले लुईया कहकर विवादों में आई थी।

कविता प्राण लहरे, विधायक बिलाईगढ़

Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 10, 2026महामाया विहार कालोनी में ओए- ओए, कालोनीवासियों ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंप किया रिहायशी इलाके से ओयो होटल को तत्काल बन्द कराने की मांग
UncategorizedFebruary 10, 2026बजट के नौ दिन बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया पीएम मोदी और फाइनेंस मिनिस्टर के बजट का गुणगान, कांग्रेस और यूपीए सरकार को कोसा, खुद बजट प्रचार समिति के संयोजक अमर को भी नही भाया लेते रहे मंच पर झपकी
UncategorizedFebruary 9, 2026गाड़ी 2 नम्बर 1, मदन मोहन ने कोनी थाना पुलिस पर लगाया चर्चित मामले में कोर्ट के आदेश के बाद भी कांग्रेस नेता त्रिलोक के खिलाफ कार्रवाई न करने आरोप
UncategorizedFebruary 9, 2026बिलासपुर समेत 6 जिलों में 5 लाख 13 हजार अन्नदाताओं से खरीदा गया 27 लाख 13 हजार 272 मीट्रिक टन धान, जिला विपणन विभाग ने किया प्रदेश में सबसे तेज उठाव का दावा, बोले अब समितियों में 20 लाख क्विंटल शेष

