0 वारदात के बाद कबाड़ कारोबारी पर हत्या का संदेह


0रविवार रात पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के स्टाफ पर फेंका था खौलता तेल



सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में कानून व्यबस्था का हाल बेहाल है। अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द है कि अब पुलिसवालों के अपने परिवार तक सुरक्षित नहीं हैं।
ताजा मामला सूरजपुर जिले से सामने आया है। यहां आरोपी ने एक हेड कॉन्स्टेबल की बीवी और बच्ची को मारकर घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के दुकान को आग के हवाले कर दिया और एसडीएम पर भी हमला किया।
मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर कोतवाली थाने में पदस्थ हेड कॉन्सटेबल तालिब शेख रिंगरोड मे किराए के मकान में अपनी पत्नी और मासूम बेटी के साथ रहता था। रोज की तरह वह रविवार को भी पुलिस टीम के साथ पेट्रोलिंग पर निकला। इसी दौरान कुलदीप नामक आरोपी का तालिब शेख और आरक्षक घनश्याम सोनवानी से विवाद हो गया था। आरोपी उन पर खोलता तेल फेंककर फरार हो गया ।इस घटना से पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। पुलिस ने आरोपी के तलाश में उसके कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की परन्तु उसका पता नही चला।
घर से 4 किलोमीटर दूर मिला पत्नी और बच्ची का शव
तालिब ड्यूटी के बाद जब अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी और बेटी गायब थे। घर के फर्श पर खून के धब्बे दिख रहे थे। बदहवास प्रधान आरक्षक तालिब ने अनहोनी के संदेह पर इसकी जानकारी अपने सीनियर अफसरों को दी। खोजबीन के बाद प्रधान आरक्षक की बीवी और बच्ची का शव घर से चार किलोमीटर दूर मिला। इसके बाद पीड़ित पुलिस कर्मी को अंबिकापुर के प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर और दुकान में लगाई आग


इस घटना से आक्रोशित भीड़ आरोपी के घर के बाहर इकट्ठा हुई फिर देखते ही देखते लोगों ने उसके घर और दुकान को आग लगा दी।
आरोपी पर फायरिंग का भी आरोप
जिले के पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने बताया कि ये हमला पुलिस हेड कॉन्सटेबल के परिवार पर किया गया है। हत्या को लेकर आरोपी कुलदीप पर संदेह है। आरोपी ने रविवार रात पेट्रोलिंग टीम के प्रधान आरक्षक और दूसरे कॉन्सटेबल के साथ विवाद किया था। आरोपी को जब पुलिस टीम ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग भी की और भाग निकला। पुलिस की अलग अलग टीमे फरार आरोपी कुलदीप को पकड़ने लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे थी है। उन्होंने फरार आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा भी किया है।
एनएसयूआई का प्रदेश महासचिव है आरोपी
इस मामले का सदेही कांग्रेस के अनुषांगिक संगठन एनएसयूआई का प्रदेश महासचिव बताया जा रहा जिसकी तलाश की जा रही।
सियासत भी तेज
पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ने और अब पुलिस परिवार तक के सुरक्षित न होने को लेकर आरोप लगाया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMarch 22, 2026रतनपुर कलमीटार माँ महामाया धाम में नवरात्र पर्व की धूम, रविवार को चतुर्थी पर्व पर लगा रहा दर्शनार्थियों का तांता
UncategorizedMarch 22, 2026महासमुंद में चैत्र नवरात्र की चतुर्थी पर बड़ा हादसा, रोपवे का केबल टूटने से पहाड़ी पर गिरी दर्शनार्थियों से भरी ट्रॉली, 1 की मौत 16 घायल
UncategorizedMarch 21, 2026वाह रे महानगर, वाह रे स्मार्ट सिटी, जमीन फोड़ भूफोर निकलने के बाद अब कचरे के ढेर में लगी आग से स्वाहा हुए दो कार, करोड़ो की सफ़ाई और कचरा उठाव के दावे पर उठे सवाल
UncategorizedMarch 20, 2026धान का कटोरा के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ अब अफीम के कटोरे के नाम से मशहूर, रायगढ़ के तमनार ब्लाक से फिर सामने आया नशे के अवैध खेती का मामला, अब तक 4 …आरोपी सांगा गिरफ्तार*

