ब्रेकिंग

एयरटेल फिर चैंपियन, केंद्रीय संचार मंत्री के प्रदेश की पुलिस ने दूरसंचार विभाग को दिया बड़ा झटका, बदहाल नेटवर्क के कारण महकमे के 80 हजार सिम कराये जाएंगे पोर्ट

Spread the love

बिलासपुर। मध्यप्रदेश पुलिस ने खराब नेटवर्क के चलते बीएसएनएल का दामन छोड़ विभाग के 80 हजार से ज्यादा सिम को एयरटेल में पोर्ट कराने की कवायद शुरू कर दी। ये तब हो रहा जब उन्ही के प्रदेश के नेता दूरसंचार मंत्रालय के मंत्री है।
मध्यप्रदेश पुलिस ने विभागीय कामकाज के लिए 2009 में बीएसएनएल से 9000 से अधिक सिम कार्ड खरीदे बाद में अफसरों और थानेदारों के लिए 61 हजार और सिम खरीदे गए। फिर और सिम खरीदे गए जिससे पुलिस विभाग में बीएसएनएल के सिम की तादात बढ़कर 80 हजार तक पहुच गई।

नेटवर्क को लेकर लंबे समय से आ रही दिक्कत के बाद पुलिस विभाग ने 80 हज़ार से अधिक सिम को एयरटेल में पोर्ट कराने फरमान जारी कर बीएसएनएल को बड़ा झटका दे दिया। सिम के एयरटेल में पोर्ट होने के बाद पुलिस के अफसर और कर्मी 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे. बताया जा रहा कि ज़्यादातर जगहों पर बीएसएनएल का 3G और 4G नेटवर्क ही उपलब्ध था. इसकी वजह से फाइल अपलोड और डाउनलोड करने में अधिकारियों को काफी परेशानी हो रही थी। भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अब वीडियो रिकॉर्डिंग को सर्वर पर अपलोड करना, दस्तावेज़ भेजना, गवाहों के फोटो लेने जैसे कामों मे दिक्कत आ रही थी. राज्य के कुछ इलाकों में तो BSNL का नेटवर्क उपलब्ध ही नहीं था.
महकमे की ओर से जारी आदेश. के मुताबिक नेटवर्क की सबसे ज़्यादा दिक्कत प्रदेश के उज्जैन, विदिशा, अलीराजपुर और श्योपुर में थी, इन जिलों के कुछ थाने और पुलिस चौकियों में बीएसएनएल का नेटवर्क बेहद कमज़ोर था. जिसके कारण पुलिस विभाग ने करीब 80 हज़ार क्लोज़्ड यूज़र ग्रुप (CUG) सिम कार्ड को BSNL से हटाकर एयरटेल में पोर्ट करने का फैसला लिया।
भोपाल पुलिस की ओर से जारी आदेश में सभी CUG (क्लोज़्ड यूज़र ग्रुप) सिम धारकों को अपने नंबर पोर्ट कराने के लिए 1900 पर एसएमएस कर 10 रुपये का टॉप-अप रिचार्ज कराने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *