ब्रेकिंग

इष्टदेव झूलेलाल सांई के अवतरण दिवस की शोभायात्रा में विघ्न और मारपीट, सिंधी समाज मे आक्रोश, एसएसपी को ज्ञापन सौंप की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Spread the love

बिलासपुर / सिंधी समाज के इष्टदेव झूलेलाल साई के अवतरण दिवस पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान विघ्न और मारपीट की घटना से आक्रोशित सिंधी समाज ने एसएसपी रजनेश सिंह को ज्ञापन सौंप आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसएसपी को सौंपे गए ज्ञापन में सिंधी कालोनी के आसनदास व भोजवानी गली के निवासियों ने बताया कि गत 20 मार्च को आसनदास हिंदूजा के घर के सामने सिंधु युवा मंच द्वारा शोभायात्रा के स्वागत के लिए संगीत एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान महेश जगयसी द्वारा अशोभनीय व्यवहार करते हुए कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया गया।
इसी दौरान नीरज मोटवानी (मिनोचा कॉलोनी) एवं निर्मल सोनी के पुत्र और उनके साथियों ने महेश मोटवानी के साथ बेल्ट, हाथ और मुक्कों से मारपीट की। जिससे वहां भगदड़ की स्थिति हो गई।घटना के समय वहां सिंधी समाज के हरिकिशन गंगवानी (प्रेस क्लब सह सचिव), जसपाल पेशवानी, मोहन बजाज, अनिल बजाज, राहुल रेलवानी और सच्चानंद मौजूद थे, आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने पिता चंद्रपाल एवं अन्य साथियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे और फिर से मारपीट शुरू कर दी, जिससे कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं और अन्य लोग डरकर वहां से भागने लगे। इस घटना से धार्मिक वातावरण में अशांति फैल गई और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हुआ।
शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि घटना के बाद से महेश मोटवानी का पता नहीं है, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
निवासियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार के घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *