
बिलासपुर,,, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम मोहतरा में जहां एक ओर पूरे प्रदेश में पानी की कमी के कारण पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है! तो वहीं दूसरी तरफ सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग का मामला सामने आया है!ग्राम मोहतरा में रबी फसल के दौरान धान की बुआई कर दी गई है! जबकि सरकार ने जल की गिरती स्तर को देखते हुए रबी फसल में धान की बुआई पर रोक लगा रखी है!


इसके अलावा, शासन के शक्त निर्देशों के बावजूद, गांव में गौठान में स्थित मवेशियों के लिए कराए गए बोर का उपयोग निजी किसान द्वारा अपनी फसल की सिंचाई के लिए किया जा रहा है! गांव के शिक्षित पंच ने इस गंभीर समस्या को ग्राम सरपंच महोदया के समक्ष रखा और बताया कि गांव में पीने के पानी की गंभीर कमी है! लेकिन सरकारी योजना के तहत बनाए गए बोर का उपयोग निजी व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है!इसके बावजूद सरपंच ने पंच को केवल पांच दिनों का समय मांगा, जिससे उनकी प्रशासनिक बेबसी साफ दिखाई दी!
सिर्फ यही नहीं, गांव में स्थित एक और सरकारी बोर का भी दुरुपयोग किया जा रहा है! यह बोर कटखीखार स्थित सरकारी योजना के तहत सिंचाई के लिए खोदा गया था!लेकिन अब इसे भी रबी फसल की धान की सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है! जब सरपंच महोदया से इस विषय में पूछा गया! तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह बोर उनके कार्यकाल में खुदवाए गए थे! और वह कुछ नहीं कर सकतीं!
यह स्थिति सवाल खड़ा करती है! कि क्या सरकारी योजनाओं के तहत खोदी गई बोरों का निजी उपयोग किया जा सकता है? खासकर उस समय, जब सरकार ने जल संकट को ध्यान में रखते हुए रबी फसल में धान की बुआई पर प्रतिबंध लगा रखा हो! स्थानीय प्रशासन और जिला अधिकारियों से उम्मीद जताई जा रही है! कि वे इस मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही करेंगे!
जानकारी के अनुसार, इस प्रकार के कई घोटालों का पर्दाफाश हो सकता है! क्योंकि शहरी क्षेत्र से दूर होने के कारण सत्ताधारी नेताओं द्वारा इन योजनाओं का निजी लाभ के लिए दुरुपयोग किया जाता रहा है! इस मुद्दे पर अब जिला प्रशासन को गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है! ताकि सरकारी योजनाओं का सही तरीके से उपयोग सुनिश्चित किया जा सके!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedJune 23, 2026कोयला चोरों पर अब सीधा कानूनी वार: SECL ने अफसरों को दिए M.M.D.R के ‘सुपर पावर’, अवैध खनन और कोयला चोरी पर शिकंजा कसने चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू…
UncategorizedJune 19, 2026योग की पर्ची, फिटनेस की चुनौती! SECL मुख्यालय में ‘योगा चिट चैलेंज’ का अनोखा संग्राम, महिला कर्मचारियों ने दिखा उत्साह, आसन-प्राणायाम में आजमाई प्रतिभा, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प, गुडीज़ जीतकर बढ़ाया उत्साह…
UncategorizedJune 17, 2026योग से फिट, काम में हिट! SECL मुख्यालय में गूंजा योग का मंत्र, CMD हरीश दुहन संग अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास, ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम के साथ कार्यस्थल पर स्वास्थ्य और खुशहाली का संदेश…
UncategorizedJune 17, 2026झाड़ू उठी, शपथ गूंजी! SECL मुख्यालय से स्वच्छता पखवाड़े का आगाज़, C.M.D हरीश दुहन ने दिलाई स्वच्छ भारत की शपथ, 30 जून तक चलेगा सफाई, जागरूकता और जनभागीदारी का महाअभियान…

