ब्रेकिंग

बंदर के हाथ मे अस्तुरा जैसे हालात, युक्तियुक्तकरण के तहत 10 हजार स्कूलों को बंद कर 67 नई शराब दुकाने खोलने वाली सरकार का आर्डर कैंसल होने तक आप करेगी विरोध

Spread the love

0 कहा भाजपा सरकार की शिक्षा नीति के मोर्चे पर विफल
0 नए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

0 कहा रद्द करे युक्तियुक्तकरण, बदहाल हुई शिक्षा व्यवस्था

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी ने युक्तियुक्त करण के कारण शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त और बच्चों का भविष्य अंधकारमय होने का आरोप लगा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर युक्तियुक्तकरण के नाम पर हज़ारों स्कूलों को बंद करने और कई स्कूलो शिक्षक विहीन होने का आरोप लगा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आमआदमी पार्टी के नेता जसबीर गुम्बर के नेतृत्व में सौपे गए ज्ञापन में कहा गया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने युक्तियुक्तकरण के तहत स्कूलों को आपस में मिलाया गया, शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया और कई छोटे स्कूलों को बंद किया गया।

इसके चलते कई छात्रों को अब 3-5 किमी दूर स्कूल जाना पड़ रहा है। इससे खासकर बालिकाओं की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा है। जहाँ एक ओर शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया, वहीं कई स्कूल ऐसे रह गए जहाँ विषय विशेषज्ञ शिक्षक ही नहीं हैं। बच्चों को बिना गणित या विज्ञान शिक्षक के पढ़ाई करनी पड़ रही है। कई स्थानों पर बिना स्थानीय स्थिति को समझे स्कूलों का विलय किया गया। इससे सामाजिक, भौगोलिक और आर्थिक बाधाएँ सामने आई। जो स्कूल बंद कर दिए गए, उनके भवन जर्जर हो रहे हैं, और कई जगहों पर सरकारी संसाधन व्यर्थ हो रहे हैं।

जसबीर गुम्बर, नेता आम आदमी पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *