ब्रेकिंग

फिर कार से बेरहमी से कुचलने से मासूम बछड़े की मौत और उसकी माँ का उसे चाटकर उठाने के प्रयास का करुण वीडियो वायरल, गौ सेवको ने वीडियो पेश कर सिटी कोतवाली में कराया एफआईआर

Spread the love

बिलासपुर। न्यायधानी से फिर एक कार चालक द्वारा सड़क पर बछड़े को बेरहमी से कुचलने दर्द से कराहते बछड़े की चीख सुनकर उसकी मां द्वारा उसे ममतापूर्व चाटकर उठाने के प्रयास और उसकी मौत का करुण और भावुक करने वाला वीडियो सामने आया है।

ये घटना दयालबंद नारियल कोठी, रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास की है, इस क्रूरता की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होना बताया जा रहा। सूचना पर जब तक गौ सेवक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बछड़े की मौत हो चुकी थी, बछड़े के मालिक का पता न चलने पर गौ सेवकों ने उसका अंतिम संस्कार करने के बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज निकलवा सिटी कोतवाली में कार चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

वीडियो में साफ दिख रहा कि बछड़ा अपनी माँ के पीछे चल रहा तभी एक काले रंग की कार अचानक मूडी और बछड़े को टक्कर मार उसे बेरहमीपूर्वक कुचलकर भाग गई, इसके बाद गाय मुड़कर अपने बछड़े के पास आई और कैसे उसे चाटकर उठाने का प्रयास किया पर बछड़ा नही उठा हमेशा के लिए सो गया। इस दृश्य देखने के बाद लोगो में आक्रोश है।

विवेक पाण्डेय, टी आई सिटी कोतवाली, बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *