
बिलासपुर :- भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर संगठन ने
मीडिया प्रभारी,सह-मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया संयोजक की नियुक्ति की है।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री(संगठन)पवन साय के अनुमोदन पर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने की सूची जारी की है।


जिसके तहत वरिष्ठ पत्रकार के.के.शर्मा को पुनः जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही उनके सहयोग के लिए दुर्गेश पांडे को सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी देवेश खत्री को दी गई है,जो संगठन के डिजिटल रणनीति और अभियान को आगे बढ़ाएंगे। इन नियुक्तियों से
पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
नेताओं ने दी शुभकामनाएँ
जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन में इन दायित्वों को निभाने वाले सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और लगन के साथ भाजपा की रीति-नीति को घर-घर तक पहुचने सशक्त भूमिका निभाएंगे। उत्साह के बीच भाजपा कार्यालय में मौजूद नेताओ व पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पत्रकार श्री शर्मा व उनके नई टीम के सहयोगियों को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं ।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

