ब्रेकिंग

लुतरा शरीफ में हाजी हज्जनों का सम्मान रविवार को, दरगाह के बाउंड्री वॉल निर्माण का रखा जायेगा संगे बुनियाद

Spread the love

0 वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज और सदस्य सैय्यद फैसल होंगे अतिथि

050 लाख रुपए की लागत से बनेगा बाउंड्रीवाल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक दरगाह लुतरा शरीफ में रविवार को राज्यभर के हज से आने वाले हाजी हज्जनों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
यह कार्यक्रम माहाना उर्स के मौके पर दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक दरगाह परिसर में संपन्न होगा।

इस मौके पर दरगाह की पुरानी जर्जर बाउंड्री वॉल को तोड़ उसकी जगह 50 लाख रुपए की लागत से नए बाउंड्री वॉल के निर्माण की नींव रखी जायेगी। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता और वक्फ बोर्ड के सदस्य सैय्यद फैसल रिजवी करेंगे। राज्य हज कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान, सदस्य सैयद मकबूल अली, रहमान खान, दरगाह कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अखलाक खान, हाजी सैय्यद अकबर बक्शी, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, लुतरा सरपंच चंद्रमणि मरावी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।
इस आयोजन अवसर पर रायपुर के सीरतुन्नबी कमेटी के नवनिर्वाचित सदर सोहेल सेठी तथा बिलासपुर कमेटी के नवनियुक्त सदर यूसुफ हुसैन उर्फ बंटी को भी सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के बाद वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज एनटीपीसी सीपत के जाह्नवी गेस्ट हाउस में शाम 4.30 बजे भाजपा के मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *