ब्रेकिंग

पैसा बढ़ाये म आगू बिजली के ठिकाना नही, रात 1 -2- 4 बजे कभी भी ठप हो जा रही विद्युत आपूर्ति

Spread the love

बिलासपुर । चरमराई विद्युत व्यवस्था के बावजूद बिजलीं के दर में इज़ाफे की खबर को लेकर लोग जमकर चटखारे ले रहे है। कोई कह रहा कि पिछली सरकार आधा बिजलीं बिल माफ के फार्मूले पर चल रही थी, इस सरकार में तो बिजलीं ही साफ हो गई और ऊपर से आम उभोक्ता के ऊपर और बोझ लाद दिया गया। बिजलीं है कि दिन रात कभी भी ठप्प हो जा रही। सरकार और विद्युत वितरण कम्पनी को लग रहा था कि बस थोड़े दिनों की बात है बारिश शुरू होते ही ये संकट भी मिट जाएगा चिल्ला चोट बन्द हो जाएगा पर उल्टा हो गया, उल्टे उमस और बिजलीं के दाम बढ़ने से गर्मी और भड़क गई।
पिछले 2 -3 दिन से बारिश और बिन बारिश के कभी रात एक-ड़ेढ़ बजे और सुबह 4-5 बजे बिजलीं बन्द हो जा रही, जिसके चलते लोगो की नींद खराब हो रही, लोग चरमराई विद्युत व्यवस्था को कोस ही रहे थे इसी बीच बिजलीं के दाम में इजाफे की खबर आ गई, लोग कह रहे कि पहले बिजलीं को तो व्यवस्थित कराये आयोग और सरकार आये दिन बिजलीं को लेकर आक्रोशित नागरिकों ने प्रदर्शन किया, कांग्रेस ने आंदोलन किया, इतना हल्ला मचा कि कम्पनी के एमडी और सचिव को समझने के लिए आना पड़ा कि दिक्कत क्या और क्यो आ रही, अफसरों ने अमले और संसाधन का रोना रोया तो अफसर निकल लिए मीडिया ने उनसे जानने की कोशिश की कि होगा क्या, क्या चरमराई विद्युत व्यवस्था को सुधारने कोई पहल की जाएगी पर वे कुछ न बोले, बताया जा रहा कि मीटिंग का सार यही रहा कि जो है जैसे है उससे व्यवस्था बनाये रखिये…
यहाँ जो चर्चा हुई जो कमियाँ बताई गई उससे शासन को अवगत करा उचित निर्णय लिया जाएगा। पर हुआ कुछ नही सब बारिश की राह तक रहे थे और तक रहे है।


1.89 प्रतिशत की गई वृद्धि

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दरें निर्धारित की हैं. घरेलू उपभोक्ता के लिए बिजली की दर में 1.89 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट बिजली महंगी हो जाएगी. गैर घरेलू उपभोक्ता कनेक्शन के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट बिजली की दरों में वृद्धि की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *