ब्रेकिंग

ठप बिजली और जलसंकट को लेकर निगम मुख्यालय में कांग्रेस का हैंडपम्प उखाड़, मटकी फोड़ प्रदर्शन, लगे बिजलीं पानी दे न सके वो सरकार निकम्मी है, नगर निगम सरकार मुर्दाबाद के नारे

Spread the love


बिलासपुर। बिजली की लचर व्यवस्था और जलसंकट को लेकर कांग्रेस ने निगम मुख्यालय विकास भवन में मटकी फोड़ और हैंडपम्प उखाड़ जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ को देखकर निगम प्रशासन को शटर बन्द करना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बिजलीं पानी के समुचित व्यवस्था बनाने की मांग की।


कांग्रेसजन कांग्रेस भवन से खाली मटकी, हैंडपम्प,पंखे और हाथ मे नारे लिखे पोस्टर लेकर नारेबाजी करते निगम मुख्यालय पहुँचे, पूर्व सूचना और किसी तरह की अनहोनी के सन्देह में निगम प्रशासन ने मुख्यालय विकास भवन का शटर बन्द कर दिया जिससे कांग्रेसी अंदर न आ सके। नेताओ, कार्यकर्ताओ और बिजलीं पानी के संकट से जूझ रहे आक्रोशित नागरिकों ने विकास भवन के मुख्यद्वार पर मटकी फोड़ और हैंड पम्प पंखे रखकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसजन निगम मुख्यालय विकास भवन से नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट पहुँचे और कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार को घेरकर प्रदर्शन नारेबाजी की और कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बिजलीं पानी मुहैया कराने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को बताया कि आजादी के बाद से कभी शहर में बिजलीं का ऐसा संकट नही हुआ पिछले 3-4 साल से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

विजय पाण्डेय, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी
शहजादी कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *