ब्रेकिंग

मुंगेली कलेक्टर ने चलाया बर्खास्तगी का हथौड़ा, वास्तविक हकदारों के हक पर डाका डाल फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिये शासन को चूना लगाने वाले 27 अधिकारी, कर्मचारियों की गई नौकरी

Spread the love

बिलासपुर-] मुंगेली कलेक्टर ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी कर वास्तविक हकदारों का हक मारने वाले 27 कर्मचारियों पर बर्खास्तगी का हथौड़ा चलाया है।
सबसे ज्यादा गड़बड़ी शिक्षा विभाग से सामने आई है इसके बाद 11 शिक्षक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करते पकड़े गए। इनमें मनीषा कश्यप, टेक सिंह राठौर, पवन सिंह राजपूत, योगेन्द्र सिंह राजपूत जैसे नाम शामिल हैं। वही कृषि विभाग से
प्रभा भास्कर, नितेश गुप्ता, गुलाब सिंह राजपूत, भीष्मराव भोसले जैसे 11 अधिकारी विभाग से बाहर कर दिए गए । इसी तरह उधानकी विभाग से
पूजा पहारे और सतीश कुमार नवरंग का नाम सामने आया है तो श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, और सांख्यिकी विभाग से नरेंद्र सिंह राजपूत (सहायक ग्रेड 2) और राजीव कुमार तिवारी (विकास विस्तार अधिकारी) का नाम इस फर्जीवाड़े में सामने आया है। आरोप है कि इनमें से ज्यादातर लोगों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र, श्रवण बाधितार्थ प्रमाण पत्र और अन्य प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरियां हथिया सरकारी वेतन झोरा। मुंगेली कलेक्टर की इस कार्रवाई से इन सबकी नौकरी एक झटके में चली गई।

ये है बर्खास्त अफसरों कर्मचारियों की सूची…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *