ब्रेकिंग

चर्चित सटोरिए के साथ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों के गलबैंये वाले फोटो से फिर पिट गई महकमे की भद्द, दुर्ग TI और SI पोलिस हेडक्वार्टर अटैच

Spread the love

बिलासपुर। गाँजा, शराब,कोयला कबाड़ और सट्टा कारोबारियो से पुलिस का गठजोड़ जगजाहिर है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के महादेव सट्टा एप से जुड़े एक सटोरिए और पुलिस अफसरों के गलबैया वाली तस्वीर ने पुलिस प्रशासन की फिर भद्द पीटकर रख दी।
सटोरिए के साथ फोटो वायरल होने से मची फजीहत के बाद डीजीपी अरुण देव गौतम ने वायरल फोटो के आधार पर दुर्ग जिले के थाना प्रभारी और उप निरीक्षक को पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया ।
चर्चा है कि वायरल तस्वरी में एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर, निरीक्षक कपिल देव पांडे और उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर जिस सटोरिए के साथ नजर आ रहे वह चर्चित महादेव सट्टा एप से जुड़ा है। जिस पर लगातार कार्रवाई का दावा किया जा रहा है। तस्वीर सामने आते ही पुलिस विभाग की किरकिरी शुरू हो गई जिसके चलते ये कार्रवाई की गई।

जारी आदेश के अनुसार कपिल देव पांडे टीआई जामुल को पीएचक्यू अटैच किया गया है। चेतन चंद्राकर, उप निरीक्षक दुर्ग को भी पीएचक्यू अटैच किया गया है। अरविंद कुमार साहू रक्षित निरीक्षक राजनांदगांव को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी भेजा गया है और बालाराम सिन्हा उप निरीक्षक महासमुंद को धमतरी स्थानांतरित किया गया है।

तनखा से नही भर रहा पेट

पिछले कुछ समय से अनुशासित पुलिस विभाग में जिस तरह से पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध शराब, गांजा बिकवाने, कोयले और कबाड़ के अवैध कारोबार में सहभागिता निभाने की जिस तरह की घटनाएं सामने आई और आ रही है वो बेहद शर्मनाक है। इससे जाहिर है कि ऐसे पुलिस वालों का पेट सरकार द्वारा दिये जा रहे वेतन से नही भर रहा इसलिए सरकार को समय रहते ठोस कदम उठाने चाहिए पूर्व की तरह पुलिस महकमे में वाहन और सम्पत्ति की खरीदी की अनुमति को और सख्त करना चाहिए। अभी हाल यह है कि आरक्षक हवलदार तक महंगी चमचमाती लक्जरी कारो में फर्राटे भर रहे, कई ने करोड़ो की सम्पत्ति खड़ी कर रखी है, उनके दरवाजो पर गार्ड लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *