ब्रेकिंग

धार्मिक यात्रा के दौरान पीडब्ल्यूडी के सुपरवाइजर की झारखंड में अटैक से मौत, गोलबाजार- गोड़पारा में शोक

Spread the love


0 बाबाधाम देवघर के बाद पहुचे थे भगवान वासुकी के दर्शन करने पहुचे थे
0 कई सालों से गार्डन के साथियों के साथ जा रहे थे बाबा धाम की पदयात्रा पर

बिलासपुर, लोक निर्माण विभाग सुपरवाइजर गोड़पारा निवासी 56 वर्षीय पुरुषोत्तम सोनी उर्फ माला का निधन हो गया।
वे गत 11 जुलाई को अपने कंपनी गार्डन के कांवरिया साथियों के साथ बाबा धाम देवघर की पदयात्रा पर गए थे, बाबाधाम में बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलअर्पित करने के बाद वे बाबा बासुकी नाथ में पूजा अर्चना करने आए थे। भीड़ में उन्हें बेचैनी हुई और वे वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़े। साथी उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल में लेकर गए उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला दुमका सदर अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा कि उन्होंने गैस की दवा भी खाई थी।
झारखंड बिहार गेट के पास पुलिस की कार्रवाई के बाद शव उनके साथियो को सौप दी गई। वे शव को लेकर बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। वे योग और लाफ्टर क्लब के सदस्य थे।
उनके परिवार में पुत्र और पुत्रियां भी हैं। उनके निधन से गोडपारा में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *