ब्रेकिंग

स्वच्छता सर्वेक्षण में देश भर में बिल्हा चैंपियन, बिलासपुर नगर निगम को मिला दूसरा स्थान, नई दिल्ली के समारोह में राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Spread the love

0 अलग- अलग श्रेणी के प्रदेश के सात शहरो का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

0 निकायों के महापौर, अध्यक्ष और अधिकारी रहे मौजूद

रायपुर। भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में राज्य के बिल्हा, बिलासपुर, कुम्हारी, अंबिकापुर, रायपुर, पाटन और विश्रामपुर जैसे सात शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया ।

बिल्हा नगर पंचायत को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। वहीं, बिलासपुर को तीन लाख से दस लाख जनसंख्या श्रेणी में देश में दूसरा स्थान मिला है। इसी तरह कुम्हारी को 20 से 50 हजार आबादी वाले शहरों में तीसरा स्थान मिला है।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वछता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, संबंधित निकायों के महापौर, अध्यक्ष और अधिकारी मौजूद रहे।

सर्वेक्षण में पहली बार शुरू की गई ‘स्वच्छता सुपर लीग’ श्रेणी में भी छत्तीसगढ़ ने जगह बनाई है।

अंबिकापुर, पाटन और विश्रामपुर ने सुपर लीग में नाम दर्ज कराया। यह सम्मान उन शहरों को मिलता है, जो लगातार तीन वर्षों में कम से कम एक बार टॉप 3 में रहे हों और इस साल टॉप 20 में आए हों। वही प्रदेश की राजधानी रायपुर को इस बार ‘प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर’ का पुरस्कार मिला है,

सीएम, डिप्टी सीएम ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी विजेता नगर निकायों को बधाई देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि नागरिकों और प्रशासन के समन्वित प्रयास से प्राप्त हुई है, इस समन्वय को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *