ब्रेकिंग

यूपी के अदिति मौर्य की ससुराल दयालबंद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका के भाई व परिजनों ने एसएसपी के समक्ष शिकायत कर पति, सास- ससुर व परिजनों पर हत्या का आरोप लगा की कड़ी कार्रवाई की मांग…!

Spread the love

बिलासपुर –उत्तर प्रदेश के अखिलेश कुमार ने बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के समक्ष शिकायत कर यहाँ दयालबंद में ब्याही गई अपनी बहन अदिति मौर्य की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका के पति, सास-ससुर सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ग्राम मधुपुर निवासी अखिलेश ने बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह से की गई शिकायत में कहा है किउनकी बहन अदिति मौर्या की शादी 2019 में बिलासपुर के दयालबंद निवासी रविकांत मौर्या के साथ हुई थी। शिकायत के अनुसार शादी के बाद से ही अदिति को घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। परिजनों का आरोप है कि अदिति अक्सर अपने पति और ससुराल पक्ष से जान का खतरा होने की बात कहती थी।
आरोप है, कि बीते 23 जून को अदिति के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गई और शव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के भाई ने पति रविकांत मौर्या, सास-ससुर, ननद पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *