
बिलासपुर,,,, सावन मास के दूसरे सोमवार को शहर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़ पड़े। विशेष रूप से सिद्धेश्वर महादेव, बूढ़ा महादेव और बेलतरा शिव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।


भक्तों ने भोलेनाथ को बेलपत्र, दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। महिला श्रद्धालु व्रत रखकर दिनभर भक्ति में लीन रहीं। मंदिर प्रबंधन द्वारा साफ-सफाई और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

पंडितों के अनुसार, सावन का सोमवार शिव उपासना के लिए अत्यंत फलदायी होता है। इस अवसर पर भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया।
शहर में सावन की आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।



