ब्रेकिंग

सड़के बदहाल, पीडब्ल्यूडी के ईई कह रहे न कार्यदक्षता में कमी न फंड की बारिश में सड़के होती ही है खराब, गड्डों को भरवाया जा रहा, बरसात के बाद कराएंगे नवीनीकरण

Spread the love

बिलासपुर, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता सी एस विंध्यराज की माने तो न तो महकमे के कार्यदक्षता में कोई कमी है और न ही फंड की कमी है! बारिश में हर साल सड़के खराब होती है! सड़कों के गड्ढों को भराने कार्य कराया जा रहा है!


CGDNA की टीम ने पिछले दिनों मोपका- सेंदरी बाईपास के गड्ढे दार रोड और शहर व शहर से लगे PWD की सड़कों की बदहाली को लेकर खबरें प्रसारित की थी! इसी को लेकर
CGDNA की टीम ने सोमवार को pwd के ईई श्री विंध्यराज से चर्चा की कि विभाग के कार्यदक्षता की कमी है या फिर फंड का टोटा पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट के होते हुए आखिर सड़के इतनी बदहाल क्यों है, और इन सड़कों को दुरुस्त कराकर आमजन के चलने फिरने लायक क्यों नहीं बनवाई जा रही है! उन्होंने बताया कि सीपत बलौदा समेत अन्य सड़कों पर गिट्टी और सीमेंट के मिश्रण से सड़को के गड्ढों में भरवाने का कार्य कराया जा रहा है! जहां तक मोपका सेन्द्री बाईपास की बात है, तो इसके नवीनीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है! वहीं कई सड़कों के टेंडर और इंटीमेट तैयार कराए जा रहे है! बारिश के बाद बदहाल सड़कों के नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा!

सीएस विंधराज, कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी, बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *