
0 कहा बताएं पुलिस ने मामले में क्या एक्शन लिया

0 कोताही पुलिस को पड़ गई भारी
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा नेता के करीबी कांग्रेस नेता के रसूखदार बेटे और उसके साथियों द्वारा लग्जरी कारें खड़ी कर नेशनल हाईवे-130 को जाम करने के मामले को संज्ञान में लेते हुए राज्य शासन से जवाब मांगा है, कि महंगी लक्जरी गाड़ियों को क्यों जब्त नहीं की गई, बताएं पुलिस ने मामले में क्या एक्शन लिया?
चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरू की डिवीजन बेंच ने नेशनल हाइवे को जाम करने पर सख्त नाराजगी जताई। सीजे ने मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
गौरतलब है कि नई कार खरीद कर लड़कों ने रील्स बनाने के लिए नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था, जिसका ड्रोन से वीडियो शूट कर नई कार खरीदने का जश्न भी मनाया। जिससे लोग परेशान होते रहे। पुलिस ने रईसजादों पर FIR के बजाय सिर्फ जुर्माने की कार्रवाई की
मीडिया ने जब युवाओं के द्वारा खतरनाक ढंग से गाड़ी लहराते हुए, कट मारकर गाड़ी चलाने की तस्वीरे वायरल की इसके बाद पुलिस ने खानापूर्ति के बतौर कार्रवाई कर मामले का पटाक्षेप करने प्रयास किया,मामले को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने संज्ञान में लेते हुए जनहित याचिका के रूप में केस की सुनवाई की, सोमवार को उन्होंने हाईवे जाम करने वाली गाड़ियों की जब्ती नहीं बनाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए इस मामले में शपथपत्र के साथ जवाब प्रस्तुत करने निर्देश दिया है।
इनके खिलाफ की कार्रवाई
पुलिस ने वेदांश शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, यशवंत, दुर्गेश ठाकुर, विपिन वर्मा, अभिनव पाण्डेय समेत 6 लोगो के खिलाफ 2-2 हजार की चालानी कार्रवाई कर मामले का पटाक्षेप कर दिया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 3, 2026पथराव, सिरफुटौव्वल, बमबाजी और तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 6 और आरोपी गिरफ्तार… खुद को निर्दोष बताने वाले हिस्ट्रीशीटर से बरामद हुआ कट्टा- पिस्टल, ऑपरेशन खोरवा के तर्ज पर जुलूस निकाल दिया बड़ा सन्देश…
UncategorizedSeptember 2, 2026भोंगरा ही भोंगरा, 1300 करोड़ से अधिक का बजट और स्मार्ट सिटी की ठसक के बाद भी मरता है कोई तो मर जाए टाइप हाल क्यो…?
UncategorizedSeptember 1, 2026निधन, विद्या शंकर त्रिपाठी
UncategorizedSeptember 1, 2026चुनावी दावे के गर्म राख पर फिर पक गया 1 करोड़ 40 लाख का अंगाकर रोटी, मामला नगर निगम और स्मार्ट सिटी के एक और एफडीआर कांड का…!



