
बिलासपुर। बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में चल रहे फॉरेस्ट गार्ड भर्ती
ड्यूटी में तैनात जवानों के खाने में कीड़े मिलने से बवाल मच गया है। डीएफओ सत्यदेव शर्मा का कह रहे कि केवल एक जवान के भोजन में जिंदा कीड़ा मिला है, जो कहीं से भी उड़ कर आ सकता है। 10 दिन में तो ऐसी कोई शिकायत नहीं आई।

छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड के 500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया कर रहा है।स्टेडियम में फिजिकल टेस्ट चल रहा है। जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

तब मचा बवाल
बिलासपुर के स्टेडियम में फिजिकल टेस्ट के दौरान तैनात जवानों को जो भोंजन परोसा गया उसमें जिंदा कीड़ा मिला इससे उत्तेजित जवानों ने खाना खाने से मना कर दिया। जवानों ने भोजन में इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते हुए
इसे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया।
जब भोंजन में घोटाला, तो भर्ती में क्या होगा
आरोप है कि अधिकारियों ने खाद्य आपूर्ति का टेंडर ऐसे ठेकेदारों को दिया, जो गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं।
सवाल यह उठ रहा कि जब भोंजन में ऐसा आरोप लग रहा तो भर्ती प्रक्रिया में क्या होगा।
निष्पक्ष जांच की मांग
भोंजन में कीड़ा मिलने से जवानों और स्टाफ में भारी नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सवाल उनके स्वास्थ्य का है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 6, 2026बीच गोलबाजार के बिना अनुमति निर्माण के मामले में हाईकोर्ट ने दिए जानकारी और दस्तावेज व प्रकरण को नए रूप में 7 को प्रस्तुत करने आदेश,
UncategorizedMay 6, 2026ये कैसा जनदर्शन और सुशासन तिहार,,, जब आवेदन लेने वाले निगम मुख्यालय के कर्मचारियों और नेताजी का ये हाल…
UncategorizedMay 5, 2026बजट बाढ़ के समारू पहारू के, सरकार पूर्ति नही कर पा रही दारू, देसी के पट बन्द, अंग्रेजी में भी 120-160 वाला गायब, 80- 100 के बजाय ढिलना पड़ रहा 200…
UncategorizedMay 5, 2026कोनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ट्रांसफार्मर पैनल में धमाके से मचा हड़कंप, सीपीडब्ल्यूडी से जुड़े इंजीनियर और इलेक्ट्रीशियन झुलसे

