ब्रेकिंग

शासकीय जेपी वर्मा कॉलेज में हो रहा भव्य प्रवेश द्वार और 8 अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, शिक्षा के अनुकूल माहौल के कारण बढ़ रहा विद्यार्थियों का स्ट्रेंथ

Spread the love

बिलासपुर,,,, शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा कॉलेज में नवनिर्माण जारी है! कॉलेज के मुख्य द्वार पर भव्य गेट का निर्माण कराया जा रहा है! इसके अलावा विद्यार्थियों की बढ़ती हुई संख्या के मद्देनजर रुसा के फंड से 8 अतिरिक्त कक्ष और लैब आदि का निर्माण का कार्य कराया जा रहा है!

कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस एल निराला ने बताया कि यह शिक्षण संस्थान 1940 से संचालित और प्रदेश दूसरा बड़ा कालेज है जहां कई बड़ी विभूतियों ने शिक्षा प्राप्त किया इसलिए इस भव्य गेट का निर्माण कराया जा रहा। पिछले साल यहां 3 हजार के करीब विद्यार्थी अध्ययनरत थे इस साल विद्यार्थियों की संख्या 4 हजार के पार हो गई है।

जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिल रहा जिससे कॉलेज में नित नए निर्माण हो रहे कालेज का उत्तरोत्तर विकास हो रहा विद्यार्थियों के विद्या अध्ययन के लिए अनुकूल माहौल बनाने सतत् प्रयास किया जा रहा…
०००००

डॉ एस एल निराला, प्राचार्य शा0 जेपी वर्मा कॉलेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *