
बिलासपुर। पड़ोसी जिले मुंगेली के लोरमी कोसाबाड़ी गांव से बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में तंत्रमंत्र के सन्देह पर पुलिस ने मासूम बच्ची के चचेरे भाई -भाभी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 2 संदिग्धों का ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट कराया है।

ग्राम कोसाबाड़ी से गत 12 अप्रैल की रात कक्षा 2 री की 7 वर्षीय छात्रा माहेश्वरी गोस्वामी उर्फ लाली का तब अपहरण कर लिया गया था जब वह रात को घर के आंगन में खाट पर अपनी माँ के साथ सोई थी, उस रात गांव में शादी का माहौल था काफी चहल-पहल थी, लाली का छोटा भाई हिमांशु खाना खाकर 12 बजे घर लौटा और मां और बहन के साथ सो गया। वही कुछ दूरी पर लाली के दिव्यांग पिता सो रहे थे, रात करीब 2 बजे जब पुष्पा की नींद खुली तो बेटी लाली गायब थी, गाँव और परिजनों के यहां खोजबीन और पतासाजी करने के बाद लाली की मां पुष्पा ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। इसके करीब माह भर बाद गत 7 मई को बच्ची का नरकंकाल मिला था।
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में आरोपी मृतका के चाचा बैगा
चिम्मन गिरी गोस्वामी (40)
चाची ऋतु गोस्वामी पति चिमन गिरी (36) नरेन्द्र मार्को (21) बैगा रामरतन निषाद (45) और आकाश मरावी (21) को गिरफ्तार कर लिया है।
क्यो चुप रही पुष्पा
पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात ये सामने आई है कि लाली की मां पुष्पा को भी इस अंधविश्वासी प्रक्रिया की जानकारी थी, लेकिन पता नही वह क्यो चुप रही?
श्मशान के पास चाकू से की हत्या
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने झरन पूजा के लिए बालिका को रात 1 बजे अगवा किया और श्मशान के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए फिर चाकू से हत्या करने के बाद उसकी लाश को खेत में गाड़ दिया। नार्को टेस्ट से ये भी पता चला कि आरोपी ऋतु ने पूजा के लिए काला कपड़ा पहनाकर लाली को तैयार किया था, और पकड़े जाने से बचने के लिए आकाश से शव दफनाने को कहा। पुलिस ने 26 जुलाई को सभी 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 15, 2026SECL ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर लगाए 80 पौधे, CMD श्री दुहन ने कहा पौधरोपण केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है…
UncategorizedAugust 15, 2026न्यायधानी, स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में रहा अव्यवस्था का माहौल, बैठने की जगह तक नही भड़के नेता जमकर हुई चिल्लाचोट…
UncategorizedAugust 15, 2026आजादी की पूर्व संध्या पर गांधी चौक पर दिशा मंच का शानदार आयोजन, बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि कैंडल जला लगाए देश भक्ति के नारे…
UncategorizedAugust 14, 2026मद्रासी रेस्टोरेंट का रसोई गंदा, फ्रीजर में एक साथ रखा मिला वेज- नानवेज , फ़ूड सेफ्टी विभाग ने खामियां गिना की लाइसेंस निलंबित करने कार्रवाई…



