ब्रेकिंग

मुझको यारो माफ करना मैं… हूँ, 173 करोड़ के आईटीएमएस के बाद भी शहर में ट्रिपल सवारी लहराते दो धड़ाम, टल गया बड़ा हादसा

Spread the love

बिलासपुर। सडक सुरक्षा के दौरान बाइक में आये बाए सड़क पर लहराकर फर्राटे भरते 3 युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तीनो बाइक से सड़क को इस पार से उस पार तक लहराते फिर उनमें से पीछे बैठे दो लोग नशे में झूमते हुए बाइक से धड़ा धड़ गिरते नजर आ रहे हैं।

ये नजारा कब का है ये तो पता नही लेकिन लोकेशन मंगला रोड भट्टी रोड पर तालाब के पास की बताई जा रही है, बताया जा रहा कि एक बाइक में सवार 3 लोगो को फर्राटा भर लहराते और फिर गिरते अपने मोबाइल से वीडियो शूट किया, फिर इस वीडियो को वायरल कर दिया।
बाइक सवार 3 युवक नशे की हालत पर लहराते हुए फर्राटे से भाग रहे और थोड़ी ही दूर पहुँचते ही बाइक के अनबैलेंस होने पर पीछे बैठे दो सवार एक के बाद एक सड़क पर धड़ाम से गिरते दिखाई दे रहे। वीडियो में साफ नजर आ रहा कि वे लोग कैसे दो गाड़ियों से टकराने से बचे और कैसे गिरे। ये तो अच्छा हुआ कि उस समय ट्रैफिक कम था नही तो हादसा बड़ा हो सकता था, ये नजारा तब है जब सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा और पुलिस लगातार ड्रंक ऐंड ड्राइव पर कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
अब ये तो समय बताएगा कि पुलिस इस पर क्या एक्शन लेती है, और इसका रिएक्शन क्या और कितना होता है, क्योकि सख्ती के तमाम दावों के बीच न तो स्टंटबाजी मे पर प्रभावी रोक लग पा रही न ड्रंक और ड्राइव पर लगातार सन्देश देने के बाद भी कोई कमी आ रही है, उल्टे आये दिन इस तरह के वीडियो सामने आ रहे है।
देखना होगा कि पूरे मामले में बिलासपुर की यातायात पुलिस क्या कुछ एक्शन लेती है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *