
बिलासपुर । पूर्व मंत्री व नगर विधायक अमर अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ वार्डो में जनचौपाल लगा जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की। पब्लिक ने शहर की बदहाल सड़कों, बारिश में हो रहे जलभराव और साय- साय बिजलीं कटौती का मुद्दा उठाया। वही पत्रकारों ने पत्रकार कॉलोनी में जलभराव को लेकर वार्ड पार्षद और नेताप्रतिपक्ष के खिलाफ शिकायत की, जिस पर नगर विधायक ने नगर निगम के अपर आयुक्त को पार्षद को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिये।



आमतौर पर और सत्तापक्ष के मंत्री- नेता चुनाव के समय सरकार की स्थिति का आकलन कर डेमेज कंट्रोल की प्लानिंग करने जनता के बीच जाते है, पर नगर विधायक बदहाली और जलभराव की समस्याओं की गूंज के बाद वार्डो में जनचौपाल लगा आमजन से सम्वाद कर शिकवा शिकायत सुन अपनी बात रख रहे है। सोमवार को नगर विधायक ने कुदुदंड, सिंधी कालोनी और जरहाभाठा ओमनगर में जनचौपाल लगा आमजन से समस्याएं पूछी तो लोगो ने
बारिश और जलभराव के कारण रोड की बदहाली, इसके चलते हो रहे एक्सीडेंट और मारपीट की घटनाओं को लेकर बात रखते हुए जल जलभराव से निजात दिलाने प्लानिंग भी बताई, इसके अलावा पूर्व में शिकायत के बाद भी अब तक जर्जर पुलिया का निर्माण न होने,नाले नालियों का चौड़ीकरण कराने, जर्जर रोड नालों के मरमम्त कराने, ओमनगर के गीतांजलि इन्क्लेव के विद्युत कनेक्शन को दुरुस्त करा ओपन नाली को ढकवाने और जुलाई में जलसंकट को लेकर अपनी बात रखी।
वही एक महिला कार्यकर्ता ने पड़ोसी बेवा महिला के पति की मौत के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में आवेदन देने के बाद भी उसकी बचिचयो को पढ़ाई के लिए सहयोग न मिलने की पीड़ा बता मदद की गुहार लगाई।जनचौपाल के दौरान मेयर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि और वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 21, 2026रासायनिक खाद बनी बिपत, अब गोबर खाद, नीम और गोमूत्र के कीटनाशक का उपयोग से बढ़ाये उपज- राजेश सिंह
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…

