ब्रेकिंग

हालए नगर निगम बिलासपुर, तनखा से नही भर रहा पेट, 10 करोड़ के मासिक ठेके के बाद भी अमला और ट्रैक्टर एक्सीवेटर लगा करा रहे ठेका फर्मो की बेगारी

Spread the love


0 गोड़पारा में बीच सड़क पर निगम का ट्रैक्टर और एक्सीवेटर लगवा उठवा रहे कचरा

0 पहले भी हो चुका बवाल इसके बाद भी कोई फर्क नही

बिलासपुर। लगता है कि निगम के अफसरों का तनखा से पेट नही भर रहा। तभी तो निगम के अमले से निगम का एक्सीवेटर और ट्रैक्टर लगवा बेगारी कराई जा रही। वो भी तब जब लगभग 10 करोड़ मासिक दीगर प्रान्त के ठेका कम्पनियों और लोकल ठेकेदारों को श्रमिक ठेके की राशि भुगतान करने के बाद।
आप खुद देखिए ये निगम का अमला कैसे मुन्नूलाल शुक्ला स्कूल के गेट के पास तिब्बती उलन मार्केट के बोर्ड के पास से डंप कचरे को उठाने बीच सड़क पर ट्रैक्टर अड़ा एक्सीवेटर से कचरे का उठाव कर ट्रैक्टर में भर रहे।

सवाल यह उठ रहा कि जब निर्माण कार्य शहर के सड़को और बाजारों की सफाई कचरे के उठाव समेत सारे काम ठेके पर है और नाले- नालियों को सफाई के लिए ठेकेदारो से श्रमिक लिया गया है। सभी को।मासिक लाखो करोड़ो में भुगतान किया जा रहा है तो निगम का अमला और गाडियां लगाकर ठेकेदारो की बेगारी क्यो। और किसके इशारे पर। क्या इस बेगारी में निगम का डीजल खर्च नही हो रहा है। आखिर इस सबका जिम्मेदार है कौन।


बवाल से ही खुला था 93 करोड़ का एडवांस घोटाला


नगरीय प्रशासन मंत्री के गृह नगर के नगर निगम में अफसरों द्वारा ठेकेदारो की बेगारी कराने को लेकर निगम के वाहन चालक बवाल भी मचा चुके है। इसके बावजूद यह खेल बिना डर भी के जारी है। इसी प्रदर्शन के दौरान ठेकेदारो के 93 करोड़ के एडवांस घोटाले की परत भी उधड़ी। उपमख्यमंत्री ने कहा भी की भृष्टाचारियो को नही बख्शा जाएगा पर ताकतवर ठेकेदारो ने मॉमले का पर्दाफाश कर गरीब दैनिक और टास्क कर्मियों के पारिश्रमिक दिलाने दबाव डालने वाले उपायुक्त का ही बोरिया बिस्तर बंधवा दिया।

इसीलिए डीजल- पेट्रोल का हो रहा बड़ा खेल

करोड़ो के ठेके की सफाई के बाद भी निगम के वाहनों में हर माह लाखो रुपये के डीजल पेट्रोल का खर्चा दर्शाया जा रहा। ये इसी बेगारी का खर्चा है। cgdna. in ने पिछले दिनों इस आशय की खबर भी प्रसरित की कि कैसे निर्माण सफाई कचरे का उठाव समेत सारे काम करोड़ो के ठेके पर होने के बावजूद मई माह में लगभग 70 लाख रुपये डीजल- पेट्रोल में फूंक दिए गए।

अनुपम तिवारी स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिक निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *