ब्रेकिंग

जोन अध्यक्ष रंगा ने उठाई ऑफिस में कर्मचारी को मारने कुर्सी, गाली गलौज और दबंगई से कर्मचारियों में आक्रोश स्वायत सासी कर्मचारी संघ आया एक्शन में की कार्रवाई की मांग…

Spread the love



बिलासपुर,,, सत्ता के मद में चूर भाजपा नेता कार्यालय में किस तरह दबंगई गली गलौज और मारपीट पर आमादा हो रहे है! इसकी बानगी सोमवार दोपहर नगर निगम के जोन क्रमांक 5 में देखने मिली यहां पार्षद व जोन अध्यक्ष ने कार्यालय में घुस कर सहायक राजस्व निरीक्षक पर कुर्सी उठाकर गाली गलौज करते हुए हमला करने का प्रयास किया जिससे पूरे कार्यालय परिसर में दहशत की स्थिति निर्मित हो गई, इस घटना को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है! स्वायत सासी कर्मचारी संघ ने इसकी लिखित शिकायत निगम कमिश्नर जोन कमिश्नर थाना सीटी कोतवाली और संघ से की है! इस घटना से कर्मचारियों में बेहद आक्रोश है!



यह वारदात नगर निगम जोन क्रमांक 5 के राजस्व विभाग कक्ष की बताई जा रही है! दोपहर करीब 2 बजे भोजनावकाश हुआ, तो निगम के कर्मचारी राजस्व विभाग के कक्ष में बैठ कर भोजन कर रहे थे!

तभी जोन अध्यक्ष वहां पहुंचे, और सहायक राजस्व निरीक्षक से जमकर गाली गलौज की जिससे वहां मौजूद महिला कर्मचारियों को वहां लज्जित होकर भागना पड़ा, बताया जा रहा है! कि इस दौरान जोन अध्यक्ष ने आपा खोते हुए, कुर्सी उठाकर सहायक राजस्व निरीक्षक को मारने का प्रयास भी किया, गाली गलौज और हो हंगामे की पूरी घटना ऑफिस के सीसीटीवी कैमरा में कैद होना बताया जा रहा है! इधर जोन अध्यक्ष कि इस गुंडा गर्दी पर स्वायत सासी कर्मचारी संघ ने मंगलवार को कार्यालय पहुंच कर कर्मचारियों से पूरे घटना क्रम का ब्यौरा लिया संघ के अध्यक्ष नन्द कुमार कुशवाहा ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए, पूरी घटना की जांच कराने और दोषी चाहे जो भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है!!!

बाइट,,,, नन्द कुमार कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *