ब्रेकिंग

अवैध निर्माण के बाद अब ज्वाली नाला वैकल्पिक रोड से लगी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर झगड़ा, शिकायत और झगड़े की खबर पर पहुचे जोन कमिश्नर ने फिर ढहवाया अवैध बाउंड्रीवाल

Spread the love

बिलासपुर। ज्वाली नाले के किनारे अवैध निर्माण के बाद अब यहाँ की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर लफड़ा मचा है। अरबो खरबो के मालिक लाखो की जमीन हथियाने यहां जोर आजमाइश कर रहे। झगड़े और शिकायत के बाद पहुचे निगम अमले ने अवैध बाउंड्रीवाल को ढहाने की कार्रवाई की।

बताया जा रहा कि भूमाफियाओं ने राजस्व अफसरो से सांठगांठ कर यहां बैठवा दिया, करोड़ो की जमीन को लाखों में खरीदने कई लोगो ने चाल चली तो राजस्व विभाग के अफसरों और कर्मचारियो ने बार मरे या कन्या अपन को तो दक्षिणा से मतलब हिसाब से खसरे में उठा पटक कर बवाल मचा दिया।

बताया जा रहा कि इस जमीन पर पहले काछी परिवार का कब्जा है, जिस पर वनक परिवार ने रोड तक बाऊन्ड्रीवाल खडा करा दिया तो दूसरा पक्ष आ गया कि जमीन मेरी है, फिर क्या था विवाद शिकायत सब हुआ। जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप और एमआईसी सदस्य बन्धु मौर्य भी मौके पर पहुँच गए उसके बाद बिना अनुमति सड़क तक घेराबंदी कर बनाये गए बाउंड्रीवाल को एक्सीवेटरबसे ढहवा दिया गया।


000


विवाद और सड़क तक अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवाल बनाने की शिकायत पर मौके से बाउंड्रीवाल को हटवाया गया है।


प्रवेश कश्यप जॉन कमिश्नर, जॉन क्रमांक 5 देवकीनन्दन औषधालय परिसर


00000


अभी इस जमीन पर कांछी परिवार का कब्जा है, वनक परिवार और कांछी परिवार में स्वामित्व को लेकर विवाद की खबर और शिकायत पर वनक फैमली द्वारा कराए गए बाउंड्रीवाल को कार्रवाई करा हटवाया गया है।


बन्धु मौर्य
एमआईसी सदस्य, नगर निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *