ब्रेकिंग

प्रदेश के भृष्ट अफसर फिर आये एसीबी के राडार पे, पीडब्ल्यूडी का ईई 2 लाख तो सीएसपीडीसीएल का जेई 15 हजार रूपये घूस लेते पकड़ाया

Spread the love

बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता (EE) को 2 लाख रुपये और बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) को 15 हजार की रिश्वत लेते धर दबोचा।

जगदलपुर में पदस्थ पीडब्ल्यूडी के ईई अजय कुमार टैंभूरने को ACB ने उनके साकेत कालोनी के सरकारी आवास से रंगे हाथ रिश्वत लेते धरदबोचा ईई पर एक ठेकेदार से काम दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था जिसे गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई सीएसपीडीसीएल के घूसखोर JE का है मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार को बिलासपुर ACB की टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया। आरोप है कि जेई ने नंदकुमार साहू से उनके घर के अवैध कनेक्शन को 50 हजार की डिमांड की थी, मामला 15 हजार में डन हुआ JE ने पैसे एक किराने की दुकान के पास गाड़ी में लेने की शर्त रखी। जेई ने जैसे ही गाड़ी में पैसे लिए, ACB की टीम ने JE को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुंगेली न्यायालय में पेश किया गया। ACB कें लगातार भृष्टाचरियो पर हथौडा चला इस बार की गई दोहरी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *