0 एफआईआर होते ही 4 आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
0 मामला जशपुर जिले के ग्राम धौरापाट का


बिलासपुर/जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला और फल बेचने वाले युवक को महिला के पति ने आपत्तिजनक हालात में देखने पर उससे 2 लाख रुपए हर्जाना वसूला। फिर सामाजिक बैठक कर 5 लाख रुपए और जुर्माने की मांग की। जिससे परेशान फल वाले ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम धौरापाठ का रहने वाले फल विक्रेता श्रवण यादव का गांव की ही एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिनों पहले श्रवण को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में उसके पति ने देख लिया था। जिसके बाद श्रवण को मारते पीटते हुए सन्ना थाना लेकर गया । फिर अपने स्तर पर मामला सुलझाने के लिए बिना रिपोर्ट वापस आ गया। इस मामले में गांव में सामाजिक बैठक कर समाज के लोगों के द्वारा श्रवण पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। दबाव बनाने पर श्रवण ने किसी तरह दो लाख रुपए का इंतेजाम कर महिला के पति को दे दिया।दो लाख लेने के बाद भी महिला का पति पांच लाख रुपए जुर्माना और देने श्रवण पर दबाव बना रहा था। जिससे परेशान श्रवण गत 29 नवंबर को श्रवण घर से निकल गया। परिजन उसे तलाशते रहे।बीते शुक्रवार को सुबह श्रवण ने अपने फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट किया। पोस्ट में उसने आत्महत्या करने की जानकारी देते हुए लिखा किएक महिला के साथ प्रेम संबंध होने के कारण सामाजिक जुर्माने से वह आर्थिक रूप से परेशान हो चुका था और कर्ज में डूब गया है। समाज के लोगों से आग्रह करते हुए श्रवण ने कहा कि आरोपी को दिए दो लाख रुपए उसके परिवार वालों को वापस लौटा दिया जाये।
परेशान परिजन उसे तलाश ही रहे थे कि शनिवार शाम श्रवण का पोस्ट डिलीट हो गया। परिजनों को लगा कि श्रवण जिंदा होगा, फिर 1 दिसंबर की शाम श्रवण का शव गांव के पास गाड़ाकोना के जंगल में पेड़ पर लटकते मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर महिला के पति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर की तो इसकी भनक लगते ही आरोपी भाग निकले
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रहीं है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश…
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?
UncategorizedAugust 6, 2026हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के लगातार संघर्ष का दिखा असर, साढ़े 6 करोड की लागत से होगा बिलासा देवी एयरपोर्ट के टर्मिनल का विस्तार

