ब्रेकिंग

राहुल का प्रहार, कांग्रेस का वार – बिलासपुर में फर्जी वोटिंग पर भाजपा घेराव…

Spread the love

बिलासपुर,,,,  जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को कांग्रेस भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हालिया प्रेस वार्ता का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। इस प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने मतदाता सूची में हेराफेरी, फर्जी वोटिंग और चुनावी धोखाधड़ी के गंभीर आरोप भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाए थे। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने सुनियोजित तरीके से मतदाता सूची में छेड़छाड़ कर सत्ता हासिल की है।



कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और पदाधिकारी उपस्थित रहे। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा रखे गए तथ्यों से चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का सवाल है।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि फर्जी वोटिंग पर रोक नहीं लगी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *