ब्रेकिंग

सिविल लाइन म बवाल होंगे रे, पति पर कार्रवाई से नाराज महिला ने की खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश

Spread the love

बिलासपुर। पुलिस का खौफ ही नही रहा जो अब महकमे के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लगातार चाकूबाजी के मामले में हाईकोर्ट की तल्खी के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की तो महिला ने अपने पति के खिलाफ की गई कार्रवाई पर आक्रोश जताते हुए थाना परिसर में जमकर बवाल मचाया और अपने शरीर पर पेट्रोल डाल आत्मदाह का प्रयास किया जिससे वहाँ अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन पुलिस ने संजू टंडन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इसी बात से नाराज होकर मंजू टंडन थाना परिसर पहुंची और वहां जमकर हंगामा करने लगी। इसी बीच उसने अचानक अपने पास रखा पेट्रोल निकालकर खुद पर डाल लिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ततपरता दिखाते हुए उसके हाथ से पेट्रोल का कनस्तर लूट कर उसे पकड़ लिया, सीएसपी सिविल लाइन निमितेष सिंह ने बताया कि मंजू टंडन के खिलाफ भी धारा 151 (शांति भंग की आशंका) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *