
बिलासपुर। अपराध गढ़ के नाम से चर्चित सिरगिट्टी में फिर एक युवक पर जानलेवा हमला कर मोबाइल और नकदी लूट का मामला सामने आया है। घायल बीएसएनएल कर्मी को सिम्स में भर्ती कराया गया है।

सिम्स में भर्ती घायल आदित्य पटेल धूमा का रहने वाला है, और बीएसएनएल में कार्यरत है, गत गुरुवार-शुक्रवार की रात वह अपने दोस्त को बिलासपुर से छोड़कर अपने घर धूमा लौट रहा था, रात करीब 2 – ढाई बजे वह जैसे ही सिलपहरी कम्पनी के पास अपनी बाइक से पहुँचा लूटेरे बदमाशो ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया जिससे वह बाइक समेत वही गिरकर बुरी तरह घायल हो गया,
इसके बाद लूटेरे उसकी जेब की तलाशी ले 10000 रुपये नकद और 1 लाख का मोबाइल लेकर फरार हो गए, लहूलुहान सड़क पर पड़े घायल युवक को आसपास के लोगो ने 112 को कॉल कर उसे अस्पताल भिजवाया जहां सिम्स में उसका उपचार किया जा रहा है।



