
बिलासपुर। धर्मांतरण को लेकर शहर से गावों तक बवाल मचा है। सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई इलाके से सोमवार को धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है। हिन्दू संगठनों की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है।


आरोप है कि प्रमिला केवट नाम की महिला के मकान में पूनम शर्मा और अन्य महिलाएं लोगों को प्रलोभन और झूठे वादों के जरिए धर्मांतरण कराने में जुटी थीं। जिस भवन में ये गतिविधि चल रही थी उस भवन को भी अवैध बताया जा रहा । सूचना पर जब मौके पर पहुचे हिन्दू संगठनों के लोगो ने इसका विरोध किया तो जमकर झड़प भी हुई। मामले की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने तीन महिलाओं को थाने लेकर पहुची जिनसे पूछताछ की जा रही, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियाँ क्षेत्र में पहले भी सामने आती रही हैं, जिस कारण माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।



