ब्रेकिंग

मेयर के रिश्तेदार समेत 9 उम्रदराज धनाढ्य जुआरी जुआ खेलते पकड़ाए, जब्ती महज साढ़े 41 हजार कह रहे लोग ये बात हजम नही हुई

Spread the love

बिलासपुर। सोमवार देर रात सरकंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरकंडा कोनी रोड के महावीर अग्रवाल बाड़ा के जुआ फड़ में छापा मार 9 आरोपियों को जुआ फड़ समेत धर दबोचा। पुलिस इनसे महज 41,505 नगद, 11 मोबाइल सेट और प्लास्टिक के कॉइन बरामद करने की बात कह रही जो किसी को हजम ही नही हो रहा। पुलिस से सभी को जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी जुआरी शहर के जाने-माने व्यवसायी परिवारों से और वरिष्ठ नागरिक हैं।

ये है गिरफ्तार आरोपी-

पकड़े गए जुआरियों में अग्रसेन चौक।निवासी 70 वर्षीय
रमेश कुमार अग्रवाल , पुराना सरकंडा निवासी 60 वर्षीय
सुशील अग्रवाल, जांजगीर- चापा जिले के अकलतरा निवासी 64 वर्षीय चन्द्रशेखर अग्रवाल, तोरवा हेमूनगर चौक निवासी 64 वर्षीय विजय विधानी, दयालबंद निवासी 79 वर्षीय हरवंश लाल अजमानी, करबला रोड निवासी 66 वर्षीय बिहारी ताम्रकार, गोड़पारा निवासी 40 वर्षीय तेजेस्वर वर्मा, सरकंडा चांटीडीह निवासी 60 वर्षीय सुनील अग्रवाल,27 खोली विकास नगर निवासी 48 वर्षीय पारस राय शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *