
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारीप्राचार्य पदोन्नति सूची में अब घोर अनियमितता के आरोप लग रहे हैं।

अनियमितता के शिकार शिक्षकों का कहना है कि वरिष्ठता सूची के अनुसार व्याख्याताओं से गोपनीय प्रतिवेदन मंगाई गई किंतु विभाग द्वारा जारी प्राचार्य पदोन्नति सूची एल बी (टी संवर्ग) में वरिष्ठता सूची को दरकिनार कर 301 प्राचार्थों की चयन सूची जारी की गयी जिसमें वरिष्ठता क्रम की धज्जीयाँ उडा़ई गई सरल क्रमाक 306 के बाद 80 व्ख्याताओं को पदोन्नत सूची मे नाम आ गया जबकि सरल क्रमांक 268 से 306 तक कुल 39 रायगढ़ जिले के ही व्याख्याताओं को छोड़ दिया गया उक्त विसंगति का अभ्यावेदन रायगढ़ जिले के व्याख्याताओं द्वारा गत 1 मई को संचालक लोक शिक्षण संचलनालय को दिया गया इसके बाद भी कई बार अभ्यावेदन कार्रवाई के लिए दिया गया परंतु आज तक अभ्यावेदन का निराकरण नही किया गया। आरोप है कि प्राप्त अभ्यावेदनों का बिना निराकरण किये प्राचार्य (टी संवर्ग) को पदोन्नत कर काउंसलिंग सूची जारी कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने जोर आजमाइश की जा रही। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा विभाग की लापरवाही और अन्दरुनी बातों से सरकार की सीबी धूमिल हो रही। पहले पदोन्नति और स्थनन्तरण को लेकर फिर युक्तियुक्तकरण और अब प्राचार्य पदोन्नति के कारण अब शिक्षा विभाग और सरकार की फजीहत हो रही। उम्मीद है कि अब सरकार मंत्रिमंडल विस्तार के टेंशन से उबर गई है, अब कोई बड़ा एक्शन होगा सरकार इन सब अनियमितताओं की जांच करा दोषियों को उनके अंजाम तक पहुचाने ठोस कदम उठाकर शिक्षा विभाग और सरकार की छबि को सवारने पहल कर बड़ा सन्देश देगी हकदारों का हक नही मारा जाएगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 22, 2026प्रदेश के अंतिम छोर अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा पहुचाने का दावा डिंगडांग ,संभाग के जिला अस्पताल में मरीजों की रेलमपेल – डॉक्टरों का टोटा, न एनेस्थेटिस्ट है न आर्थोपेडिशियन अंचल के मरीज कर रहे शीर्षासन…!
UncategorizedAugust 22, 2026जिला अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन लापरवाही से प्रसूता की जान संकट में, कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, लोग कर रहे गब्बर और थलापति को याद…!
UncategorizedAugust 21, 2026डीपीआई के आदेश को ठेंगा दिखा शिक्षा विभाग में ऐसे चल रहा अटैचमेंट का खेला, अकलतरी स्कूल के एकमात्र भृत्य को आडिट कार्य मे सहयोग का हवाला दे बीईओ ऑफिस के लिए कार्यमुक्त करने प्रधान पाठक को बीईओ ने भेजा फरमान…
UncategorizedAugust 21, 2026अपना मार्ट के अब्बा हुजूर से छिपकली और मद्रासी रेस्टोरेंट के फ्रिजर में वेज- नानवेज एक साथ के बाद फ़ूड सेफ्टी विभाग ने अब रक्षाबंधन तक चलाया बने खाबो बने रहिबो अभियान, होटल्स और मिठाई दुकानों की कर रहे धड़ाधड़ जांच…!



