ब्रेकिंग

नूरा नही छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का कोटा हुआ पूरा, 3 नए विधायको ने राजभवन में ली मंत्री पद की शपथ, बिलासपुर को प्रतिनिधित्व न मिलने पर बिलासपुरियन्स में आक्रोश

Spread the love

0 शोषल मीडिया में कह रहे बिलासपुर फिर नेतृत्व विहीन

0इस बार भी अनुभवी और कद्दावर नेताओ को दरकिनार कर नए विधायको को ढिया गया मौका

रायपुर।आखिरकार 1 साल 8 माह बाद छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर लग रही अटकलों पर बुधवार 20 अगस्त को विराम लग गया। तय कार्यक्रम के तहत राजभवन में 3 विधायको ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।

राजभवन में आयोजित शपथ समारोह में गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, और राजेश अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। अब साय मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 14 हो गई और कोरम पूरा हो गया।
इस बार भी पुराने, अनुभवी और कद्दावर नेताओ के बजाय नए विधायको को तबज्जो दी गई।

बिलासपुरियन्स निराश

इस मंत्री मंडल विस्तार में बिलासपुर के नेताओ को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने कयास लगाए जा रहे थे, पर बिलासपुरवासियो को निराशा मिली बिलासपुर से किसी को प्रतिनिधित्व नही मिला, 2018 के बाद से ऐसी स्थिति है, जिस बिलासपुर से मध्यप्रदेश शासन काल से छत्तीसगढ़ बनने के बाद सन 2018 तक प्रदेश मंत्रिमंडल के 4-4, 5-5 मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष हुआ करते थे वो बिलासपुर अब नेतृत्व विहीन हो गया, जिसको लेकर लोगो मे आक्रोश है, शोषल मीडिया में लोग बिलासपुर को नेतृत्व न।मिलने पर आक्रोश जता रहे, कोस रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *