
0 आरोपियों की करतूत CCTV में कैद होने किया दावा थानेदार बोले न बाबा
0 आरोप गम्भीर, क्या होगी कार्रवाई


बिलासपुर । रतनपुर क्षेत्र की ढाबा संचालिका न पंचायत सचिव और उसके साथियों पर कार्रवाई की धमकी देकर 1 लाख 20 हजार रुपये की उगाही का आरोप लगाया है, आरोप जनपद सीईओ की भी संलिप्तता के है। महिला ने पूरे घटनाक्रम के CCTV फुटेज में रिकार्डिंग का हवाला दे इसकी शिकायत थाने में भी की पर थानेदार ने एफआईआर दर्ज नही की तब उसने इसकी शिकायत बिलासपुर पुलिस मुख्यालय पहुचकर इसकी एसएसपी को सौप कार्रवाई की मांग की।

ये है मामला ग्राम रानीगांव के अभय ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालिका चन्द्रलेखा बरगाह ने एसएसपी रजनेश सिंह के समक्ष की गई शिकायत में आरोप लगाया कि 28 अगस्त की रात युवक ढाबा पहुँचा और खुद को पंचायत सचिव बताते हुए तीन लाख रुपये की मांग की।
आरोप है कि पंचायत सचिव और उसके साथी शराब के नशे में थे उन्होंने पैसा न देने पर ढाबा बंद कराने धमकी देते हुए कहा कि गाड़ी में सीईओ साहब बैठे हैं उन्होंने रकम मंगवाई है… ये लोग भयादोहन कर उसे बाहर ले गए और उससे 1.20 लाख रुपये लेने के बाद रेस्टोरेंट की दीवार पर हाथ से लिखी नोटिस भी चिपका बाकी रकम 15 दिन में जमा कराने दबाव बनाया। अगले दिन जब महिला ने पंचायत से संपर्क किया तो साफ हुआ कि ऐसी कोई रसीद पंचायत से जारी ही नहीं होती। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने रतनपुर थाने में भी शिकायत की, लेकिन उसकी रिपोर्ट ही नही लिखी गई।
चंद्रलेखा बरगाह
ढाबा संचालिका



