ब्रेकिंग

जेल की चाहर दीवारी से निकले लेटर बम कांड से राजधानी तक बवाल, कलेक्टर और एसपी ने किया जेल का निरीक्षण बोले सब ओके

Spread the love


0 लेटरबम के सवाल पर कहा मीडिया से मिली जानकारी सरप्राइज चेकिंग में आये
0 पौन घण्टे जेल के अंदर कलेक्टर एसपी ने किया विजिट और बंदियों से चर्चा

बिलासपुर ।सेंट्रल जेल की चाहरदीवारी के अंदर से निकली कैदियों की प्रताड़ना और उगाही की खबर से राजधानी तक बवाल मच गया है। छतीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को बंदियों के परिजनों द्वारा भेजे गए पत्र के वायरल होने के बाद गुरुवार को कलेक्टर और एसपी ने अफसरों के साथ जेल का निरीक्षण कर सब ओके बताते हुए कुछ कमियों को दूर कर करने जेल अधीक्षक को निर्देश देने की बात कही। तो लेटरबम के सवाल पर कहा कि मीडिया से जानकारी मिली तस्दीक की जा रही है।

जानकारी मांगी है
गुरुवार शाम कलेक्टर अविनाश शरण और एसपी रजनेश सिंह लेटरबम कांड के सुर्खियों में आने पर अफसरों के साथ सेंट्रल जेल पहुचे। करीब पौने घण्टे विजिट के अफसर बाहर निकले। कलेक्टर ने लेटरबम कांड के सवाल पर कहा मि मीडिया के माद्यम से जानकारी मिली। आरोपो के सम्बंध में जेल अधीक्षक से जानकारी मांगी गई है।

उन्होंने सेंट्रल जेल में क्षमता से अधिक बंदियों के होने और नए जेल भवन के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की बात कही।
अभी तो ऐसा कुछ भी नही-

अभी तो ऐसा कुछ नही
वही एसपी रजनेश सिंह ने भी सरप्राइज चेकिंग का हवाला देते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से जो जानकारी मिली वही है। चार महीने पहले एक मामले में कार्रवाई भी की गई। अभी तय ऐसा कुछ है नही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *