
बिलासपुर। बिजलीं की बदहाल व्यवस्था से आमजन और कारोबारी ही नही सरकारी तंत्र भी चौपट हो गया है। बार- बार और घण्टो बिजलीं ठप होने के कारण जहाँ सरकार को सर्वाधिक राजस्व देने वाले रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज ठप रहा, वही शासन की कल्याणकारी योजनाओं और सूचनाओं को जनजन तक पहुचाने वाले जनसम्पर्क विभाग समेत सारे सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप और कुर्सियां खाली दिखी।


रजिस्ट्री कार्यालय में रोज की तरह सुबह 10.30 बजे से रेलमपेल रही, दावा है कि डिजिटल इंडिया में रजिस्ट्री साय सांय होगी, पर यहां सुबह से अपनी बारी का इंतजार करने वाले पक्षकार शाम 5 बजे तक दफ्तर में डटे रहे उनके जमीन मकानों की रजिस्ट्री का कार्य लटका रहा।

दावा था कि निजीकरण के बाद विद्युत व्यवस्था में सुधार आएगा, फेल्वर विधुत वितरण कम्पनी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है जो सरकारी तंत्र को ही ठप कर रहा, अफसर इतने जिम्मेदार है कि विधुत सुधार कार्य के लिए 5 जिलो कि जारी 1 करोड़ 10 लाख का महाघोटाला हो गया।
यदि समय रहते सरकारे निजीकरण की मलाई से बाहर नही निकले तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है…
0000
मुझे तो कम्पोजिट बिल्डिंग से केवल 1 बार बिजलीं ठप्प होने की सूचना मिली, सुधार कार्य भी करवा लिया आप 4 बार बिजलीं बन्द और रजिस्ट्री समेत अन्य सरकारी कामकाज ठप होने की बात बता रहे दिखवा लेता हूँ…
भारत भूषण नेताम कार्यपालन अभियंता डीई नेहरू नगर जोन बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

