
बिलासपुर,,,,, निगम प्रशासन की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है! नाले नालियों के सफाई के आभाव में शहर का ज्यादा तर इलाका पानी पानी हो गया, सरकंडा, बंधवापारा, समेत शहर के कई इलाकों की सड़कों और घरों में कमर तक पानी भरा रहा, गुंडी, बाल्टी तैरते रहे, लोगों को रतजगा करना पड़ा…


आप खुद देखिए ये तस्वीरें सरकंडा, बंधवापारा इलाके की है!

हद है बेशर्मी की अभी करा रहे सर्वे
नगर निगम प्रशासन ने अभी जल भराव का सर्वे कराया जिसके मुताबिक गीताजंली पार्क, जेपी विहार, सुमित्रा विहार, अभिषेक नगर, गंगा नगर, नेचर सीटी, प्रकृति विहार, तिफरा यदुनंदन नगर, खुशी विहार, परसदा आवास पारा, भवानी नगर, प्रगति नगर, महिमा नगर, सीता विहार, कंचन विहार, नयापारा, रुचिका विहार, शुभम विहार, कुड़ूदंड नदी किनारे, अमेरी चौक कृष्ण पैलेस, अयोध्या नगर, वसुंधरा नगर, परिजन कालोनी, पत्रकार कालोनी, ओम नगर, अज्ञेय नगर, मित्र विहार, श्रीकांत वर्मा मार्ग, हंसा विहार, तारबहार, व्यापार विहार, त्रिवेणी क्षेत्र, व्यापार विहार FCI गोदाम, निराला नगर, पुराना बस स्टेंड, टिकरापारा, सिम्स के आसपास के क्षेत्र की सड़के और बस्ती में दरिया जैसा नजारा दिखा…
ये वही जगह है जहां हैवी रेन के दौरान पहले भी दो बार जलभराव हो चुका है।
कलेक्टर और कमिश्नर भी पीड़ित
जल भराव के इस समस्या से जिले के कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त तक अछूते नहीं है! उनके बंगलों में भी घुटने और कमर तक पानी भरा रहा…
उपकरण पूछा तो बता रहे ब्लीचिंग पाउडर…
नगर निगम के अधीक्षण अभियंता राजकुमार मिश्रा ने सभी 8 जोन के जोन कमिश्नरों से उनके क्षेत्र में जल भराव की स्थिति और पानी की निकासी के लिए किए जा रहे प्रयास की जानकारी मांगी कि उनके यहां जल निकासी के लिए क्या क्या उपकरण लगाए गए है! तो जवाब मिला ब्लीचिंग पाउडर….



