ब्रेकिंग

भरभर बजा डीजे, धुमाल, पक्षपात का आरोप पुलिस से बहस और हुआ दे दनादन, ऐसे हुआ भगवान विघ्न विनाशक का विसर्जन

Spread the love

बिलासपुर । शनिवार रात भगवाल गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान प्रतिबंध के ऐलान के बाद भ भरभर डीजे बजा, जमकर मारपीट हुई, समितियों ने पोस्टर लेकर शासन- प्रशासन को जमकर कोसा, पक्षपात का आरोप लगा पुलिसवालों से बहसा- बहसी भी हुई। देर रात तक एक दुकान खुला रहा और दुगने- तिगुने दाम पर गुटखा पाउच, पानी पाउच सिगरेट और खाने- पाने का सामान खरीदने लोगो का हुजूम लगा रहा।

रात साढ़े बारह-एक बजे के करीब समितियां बाजे गाजे और झांकियों के साथ भगवान विघ्न विनाशक की प्रतिमाओं का विसर्जन करने मुख्यमार्ग पर निकले। सदर बाजार , गोलबाजार, जुनाबिलासपुर, पचरीघाट, गांधी चौक और इधर तोरवा छठघाट में विसर्जन झांकी देखने सड़क पर लोगो का हुजूम उमडा रहा।

प्रतिबंध के ऐलान के बाद भी तेज साउंड में डीजे और धुमाल की धुन पर समितियों के युवा थिरकते रहे। सीएसपी को हड़काकर कुछ पॉवर जॉन डीजे का साउंड कम कराना पड़ा।

यहां हुआ दनादन

सर्वाधिक विवाद और झड़प जूना बिलासपुर हटरी चौक पर हुआ, तय किया गया था कि तीन फुट तक कि छोटी प्रतिमाएं पचरीघाट में और इससे बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन छठघाट में होगा, आरोप हसि की पुलिस ने ट्रेफिके की चालानी कार्रवाई के तर्ज पर जिस समिति के आगे प्रभावशाली लोग थे उन्हें तो पचरीघाट जाने दिया वही कुछ समितियों के लिए अड़ गए कि नही छठघाट जाइये जिसके चलते कई बार समितियों और पुलिस स्टाफ के सात बहसा- बहसी हुई।
भगदड़ तब मच गया जब हटरी चौक में दो समिति के लोग आपस मे भिड़ गए दनादन मारपीट हुई, पुलिस कर्मियों ने जब लाठियां भांजी तब भीड़ तीतर बितर हुई।

पोस्टर लेकर किया विरोध

एक समिति के विसर्जन गाड़ी में एक व्यक्ति ने डीजे पर प्रतिबंध और ऐतिहासिक विसर्जन स्थल पचरीघाट के बजाय समितियों को विसर्जन के लिए छठघाट भेजने के निर्णय के विरोध में बड़े पुट्ठे पर लिखी तख्ती लहराई, जिसमे लिखा था शासन- प्रशासन धोखा है जागो हिंदुओ मौका है।

रात भर बिकता रहा पानी पाउच चखना किसी ने नही किया मना


पचरीघाट विसर्जन स्थल के पास एक कारोबारी ऐलानिया रात भर दुकान खोलकर कारोबार करता रहा। पुलिस और प्रशासन के अफसर मौजूद थे लेकिन किसी ने उसे टोंका तक नही आरोप है कि कारोबारी 5 रुपये का गुटखा पाउच 15 रुपये 5 रुपये में डिस्पोजल गिलास और 10-10 रुपये वाला नमकीन पाउच और सिगरेट अनाप- शनाप रेत पर बेचता रहा दुकान में युवाओं की भीड़ लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *