ब्रेकिंग

मंत्री के कथित मारपीट कांड से गरमाई प्रदेश की सियासत, फरसागुड़ा बंगले से लेकर राजधानी तक बवाल तोड़फोड़, महिला पुलिस कर्मी घायल

Spread the love

0 मामला जगदलपुर सर्किट हाउस के लकवाग्रस्त कर्मचारी की पिटाई का

0 मेंन गेट का शीशा भी तोड़ डाला

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा एक जगदलपुर सर्किट हाउस के कर्मचारी से कथित मारपीट के मामले ने प्रदेश की सियासत गरमा गई, कांग्रेस ने सोमवार को मंत्री के फरसागुड़ा के बंगले का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस और तनातनी भी हुई।

उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने मंत्री के कार्यालय में तोड़फोड़ भी की, जिससे मेन गेट का शीशा टूट गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा । इधर रायपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव और एक महिला पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है।
मंत्री कश्यप पर आरोप है कि उन्होंने सर्किट हाउस में दरवाजा नहीं खोलने की बात पर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मारपीट की और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। इस घटना के बाद प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को बड़ा मुद्दा मिल गया जिससे प्रदेश भर की सियासत गरमा गई, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शोषल मीडिया में पोस्ट भेजकर इस घटना की निन्दा करते हुए प्रदेश और देश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा और मंत्री से इस्तीफे की मांग भी रखीं। वही इस मामले में मंत्री केदार कश्यप का भी बयान आया है कि ऐसी कोई घटना ही नही हुई सरकार और उनकी छबि को धूमिल करने ये षड्यंत्र किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *