ब्रेकिंग

मितानिन प्रशिक्षिकाओं और मितानिनों ने फिर 6 माह के बकाया वेतन के लिए घेरा सीएमएचओ कार्यालय, लगाया फूट डालने का आरोप, कहा जब उनका भुगतान हो गया तो हमारा क्यों नहीं?

Spread the love

00 बोले खाने पीने के भी पड़ गए है, लाले…
00 कब मिलेगा बकाया वेतन कोई जवाब देह नहीं भड़क रहा आक्रोश

बिलासपुर,,,, प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में पता नहीं कौन तांत्रिक क्रिया कर रहा है एनएचएम, मितानिन समेत 50 फीसदी स्टाफ हड़ताल में है! मितानिन व मितानिन प्रशिक्षिकाओं ने शुक्रवार को फिर 6 माह से वेतन न मिलने को लेकर सीएमएचओ कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की लेकिन सीएमएचओ ही नदारत रही।इन मितानिन प्रशिक्षिकाओं और मितानिनों का कहना है! कि उन्हें 5_5 6_6 माह से वेतन ही नहीं दिया जा रहा है! जिससे उनके और उनके परिवार के समक्ष भूखों मरने की नौबत आ गई है! उनका कहना है! कि जब नियमित स्टाफ का वेतन हो रहा है! तो उनको वेतन क्यों नहीं…

फूट डालने का आरोप

CMHO कार्यालय में बकाया वेतन की मांग करने पहुंची बंधवापारा स्वस्थ केंद्र के मितानिनों का कहना है! कि स्वस्थ महकमे ने आधे मितानिनों को तो वेतन का भुगतान कर दिया है! आधे वेतन के लिए भटक रहे है! महकमे के बड़े अफसर ऐसा करके उनमें फुट डालने की कोशिश कर रहे है!

माया भोई,मितानिन

दुर्गेश उइके, मितानिन प्रशिक्षिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *